Breaking Newsअन्य ख़बरेंछत्तीसगढमौसमरायपुर

18 राज्यों में भयंकर ठंड का अलर्ट; अगले 7 दिन बर्फबारी-शीतलहर के साथ कोहरा छाएगा, पढ़ें IMD अपडेट

  • Weather Update IMD Forecast: साल 2025 शुरू होने वाला है और पूरे देश में भयंकर ठंड दस्तक दे चुकी है। पूरा देश इस समय कड़ाके की हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसके असर से मैदानी राज्यों में पिछले दिनों बारिश हुई और अब सीवियर कोल्डवेव चल रही है, जिससे लोगों को हाड़ तक कांप गए। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। शीतलहर से उत्तरभारत के सभी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
  • जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री से नीचे चल रहा है। उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में तापमान 6-12°C के बीच है। मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 12-18°C के बीच है। बीते दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर (राजस्थान) में 5.7°C दर्ज किया गया। दिल्ली-NCR भी सीवियर कोल्डवेव की चपेट मे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से अगले 7 दिन 5 जनवरी तक पूरे देश में भयंकर ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

5 जनवरी तक देशभर में ऐसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ को मोटे तौर पर मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के रूप में देखा गया है। इससे एक से 4 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की बहुत संभावना है। 6 जनवरी 2025 से उत्तर पश्चिम भारत में तेजी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है।
  • इन मौसमी परिस्थितियों के कारण 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान राजस्थान में कोल्ड डे रहने की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के 10 और राजस्थान के 30 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से मध्य भारत और उत्तर भारत शीतलहर के साथ घने कोहरे से ठिठुरेगा।
  • 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घना कोहरा छाएगा। हिमाचल प्रदेश में सीवियर कोल्डवेव और ग्राउंड फ्रोस्ट की कंडीशन रहेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी तूफानी हवाएं चलेंगी।
Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button