अन्य ख़बरें

सुबह उठते ही करें इन चीजों का सेवन, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर


ब्रेकफास्ट करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, मेटाबॉल्जिम तेज होता है।
इससे पूरे दिन ऊर्जा मिलती है और लंबे समय में स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
सुबह के नाश्ते में आप अंडा, ओट्समील, डेयरी प्रोडक्ट्स और फल करें शामिल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर- सुबह का ब्रेकफास्ट हमेशा ऐसा होना चाहिए, जो दिनभर एनर्जी दे। कहते हैं कि ब्रेकफास्ट हमेशा राजा की तरह करना चाहिए यानी हैवी करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन आदि का शामिल होना बेहत जरूरी है।

सुबह उठकर आप ब्रेकफास्ट में किन चीजों का सेव करनते हैं, इसका आपके शरीर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इससे आपको दिनभर ताकत मिलती है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, मेटाबॉल्जिम तेज होता है।

अगर दिन की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। यहां तक की इसका आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर होता है। ऑफिस का काम खत्म होने के बाद भी आप पूरी तरह ऊर्जा से भरे रहते हैं।

आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में, जिसे सुबह उठकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। न सिर्फ इससे दिन अच्छा और ऊर्जा से भरा रहता है, बल्कि लंबे समय में यह आपकी सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।

अंडे
अंडे में प्रोटीन और विटामिन डी होता है, जो आपको दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा देता है। सुबह-सुबह इसे खाकर आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। अंडे को आप बॉइल्ड, पोच्ड, ऑमलेट या अंडा भुर्जी बनाकर खा सकते हैं। ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करते हैं, तो हर काम अपने आप बेहतर होता जाता है।

ओट्समील
ओट्समील में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत होते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। ओट्स को आप फलों और सीड्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

फल और सलाद
सुबह-सुबह फलों को खाना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जरूरी विटामिन्स से भरपूर फल जैसे की सेब, केला, अंगूर और संतरा सुबह के लिए अच्छे विकल्प होते हैं। इन्हें आप सलाद के रूप में खा सकते हैं या केवल फलों को अकेले भी खा सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट
दूध या दूध से बनने वाली चीजें जैसे दही, छाछ, पनीर और अन्य दूध संबंधी उत्पाद भी दिनभर ऊर्जा देते हैं। इनमें प्रोटीन और कैल्शियम भी होता है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण है।

शकरकंद
स्वीट पॉटेटो या शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट्स और मिनरल होते हैं, जो दिनभर आपको एनर्जेटिक रखते हैं। स्वीट पॉटेटो को उबालकर, हलवा या अन्य तरीकों से भी खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज और डिप्रेशन का है गहरा नाता, इसे समझें और बचाव के तरीके जानें

डेट्स
सुबह-सुबह छुहारे या डेट्स का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-c और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन भी दुरुस्त रखते हैं और दिनभर एनर्जी भी देते हैं।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button