Who will be Delhi CM: भाजपा की सरकार बनी तो कौन बनेगा दिल्ली का सीएम… मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी या नुपूर शर्मा

सांसद मनोज तिवारी का नाम भी दौड़ में
पूर्वांचली वोट बैंक ने निभाई अहम भूमिका
डिप्टी सीएम भी बना सकती है भाजपा
एजेंसी, नई दिल्ली (Next Delhi CM)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों के आधार पर 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हालांकि अंतिम परिणाम का इंतजार रहेगा।
इस बीच, चर्चा चल पड़ी है कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कुछ नाम चर्चा में हैं जैसे – सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा और मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रमेश बिधूड़ी।
दिल्ली चुनाव का ताजा अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
क्या चौंकाएंगे मोदी- शाह… नुपूर शर्मा को लेकर भी उठी मांग
इस बीच, नुपूर शर्मा को लेकर मांग तेज हो गई है। दिल्ली चुनाव के समय से नुपूर शर्मा को पार्टी का हिंदू फेस बताते हुए चुनाव लड़ाने और मुख्यमंत्री बनाने की मांग सोशल मीडिया पर चल रही थी।
दिल्ली सीएम फेस को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चौंकाने वाला फैसला कर सकते हैं। ऐसा नाम सामने आ सकता है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी न हो।
इस बीच, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली का भाजपाई सीएम वो होगा, जो जनता की 25 साल सेवा करेगा।
दिल्ली सीएम की रेस में ये नाम आगे
मनोज तिवारी, सांसद
वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी
रमेश बिधूड़ी, आतिशी के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी