अन्य ख़बरें

Staff Duties : शिक्षा विभाग सहित अन्य कर्मचारियों की लगी विधानसभा सेल में ड्यूटी, 24 मार्च तक करना होगा काम…CEO होंगे नोडल अफसर

कांकेर, 07 मार्च। Staff Duties : छत्तीसगढ़ विधानसभा का सोलहवां सत्र के दौरान विधानसभा जिला सेल हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाश नंबर 76479-70445 है। विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचना इत्यादि से संबंधित समस्त कार्यों के संपादन, नियंत्रण एवं त्वरित जानकारी के लिए कर्मचारियों की 07 से 24 मार्च तक ड्यूटी लगाई गई है। जिला सेल के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमती अग्रवाल को बनाया गया है, इनका मोबाईल नंबर 99079-86830 है। 

सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 7 से 8 मार्च तक प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक जिला पंचायत के सहायक ग्रेड-तीन रविदास मानिकपुरी और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भृत्य हीरामन कोड़ोपी का ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार 9 से 10 मार्च तक प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक लोक निर्माण विभाग के सहायक ग्रेड-तीन अश्वरी तिवारी और उप पंजीयक के भृत्य अश्वन नेताम, 11 से 12 मार्च तक प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक सहायक ग्रेड-3 ललित कुमार नेताम, भृत्य रूपसिंह साहू, 13 से 14 मार्च तक प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक तकनीकी सहायक देवेन्द्र गिलहरे, भृत्य कौशल उयके, 15 से 16 मार्च तक प्रातः 08 से सायं 06 बजे तक सहायक ग्रेड-3 राजेश यादव, भृत्य मकसूदन यादव, 17 से 18 मार्च तक प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक सहायक राजस्व निरीक्षण अशोक नाग, भृत्य टुमेश भूआर्य, 19 से 20 मार्च को प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कामेश्वर कुंजाम, भृत्य कौशल हिचामी, 21 से 22 मार्च तक प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक सहायक ग्रेड-3 बिनेश मंडावी और भृत्य सुरेन्द्र कावड़े और 23 से 24 मार्च तक प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक सहायक ग्रेड-3 एस.आर. निषाद एवं भृत्य संजय कुमार मंडावी की ड्यूटी लगाई गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

grabaticindia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button