Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंगुजरातछत्तीसगढनई दिल्लीपंजाबमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराज्यरायपुरव्यापार

Microsoft Cloud Outrage: कुछ सर्विस बहाल, लेकिन अब भी आ रही दिक्कतें… जानें सर्वर डाउन होने के बाद आज क्या हैं हालात

शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर हुए सर्वर डाउन के बाद धीरे-धीरे सर्विसेस बहाल होने लगी हैं, लेकिन इसमें अब भी समस्‍याएं आ रही हैं। विमान कंपनियों के अनुसार, सर्वर डाउन होने से फ्लाइट संचालन में देरी हो रही है। क्राउडस्ट्राइक का कहना है कि इसमें अभी भी थोड़ा समय लग सकता है, वे कंपनियों के संपर्क में हैं।

HIGHLIGHTS

  1. माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटरेज में आई थी दिक्कत
  2. क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण आई थी समस्या
  3. कई मीडिया संस्थानों में अब भी खबरों में प्रसारण बंद

Microsoft Cloud Outrage एजेंसी, नई दिल्‍ली :- शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी दिक्कतों के कारण इससे जुड़े दुनियाभर के तमाम सर्वर ठप हो गए। हवाई और रेल सेवाओं सहित बैंकिंग और अन्य सेक्टरों पर इसका असर देखा गया। बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट को सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी क्राउडस्ट्राइक द्वारा किए गए एक अपडेट की वजह से ये समस्या आई थी।

जिन सिस्‍टम में क्राउडस्ट्राइक का नया अपडेट आता रहा। वह सब क्रैश होते चले गए। इसके बाद कंपनी ने इस नए अपडेट को अपनी वेबसाइट से हटा दिया। जिसके बाद कुछ सर्विस बहाल होने लगी।

अब क्‍या है स्थिति
भले की माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस दोबारा शुरू हो गई हो, लेकिन अभी भी इसमें तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। विमान कंपनियों के अनुसार फ्लाइट का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है, लेकिन अब भी इसमें देरी हो रही है। मीडिया कंपनियों में भी समचार का प्रसारण नहीं हो रहा है। ब्रिटेन के स्काई न्यूज और ऑस्ट्रेलिया के एबीसी में इस तरह की समस्‍याएं आ रही है।

कंपनी ने कही ये बात
क्राउडस्ट्राइक का कहना है कि कंपनी ने इस समस्‍या का समाधान निकाला है और जो कंपिनयां इससे प्रभावित हुई है, उनके साथ संपर्क में है और उनकी मदद की जा रही है। क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कुर्ट्ज ने बताया कि सभी सिस्टम को फिर से चालू होने में कुछ समय लग सकता है।

क्या है क्राउट स्ट्राइक
क्राउड स्ट्राइक को 2011 में जॉर्ज कर्टज (सीईओ), दिमित्री अल्परोविच (पूर्व सीटीओ) और ग्रेग मार्स्टन (सीएफओ) ने लॉन्च किया था। यह दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियां इसकी सेवा लेते हैं। ऑस्टिन टेक्सास में इसका हेडक्वार्टर है। कंपनी ने क्राउडस्ट्राइन फाल्कन नाम से जून 2013 में पहली सर्विस लॉन्च की थी। इसमें यह एंडपॉइंट सुरक्षा, खतरने की खुफिया जानकारी और एट्रिब्यूशन की सेवा देता है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button