Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंराजनीतीराष्ट्रीय

जापान के नए प्रधानमंत्री बने शिगेरु इशिबा, सनाए तकाइची को हराया

टोकियो:- शिगेरू इशिबा जापान के नए प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने शुक्रवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव में जीत दर्ज की। वे 1 अक्टूबर को पद संभालेंगे।

जुलाई 2025 तक पद पर रहेंगे
जापान में सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष की पीएम चुना जाता है। एलडीपी पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत है। ऐसे में पार्टी के अध्यक्ष शिगेरू इशिबा चुने गए। वह जुलाई 2025 तक प्रधानमंत्री पद संभालेंगे। इसके बाद देश में चुनाव होंगे।

इशिबा को पार्टी सदस्यों के 215 वोट मिले
67 वर्षीय शिगेरू इशिबा ने सनाए तकाइची को 21 वोट के अंतर से हराया। शिगेरू को 215 वोट मिले। इससे पहले भी वह चार बार पार्टी नेतृत्व के लिए इलेक्शन लड़ चुके हैं। 2012 में शिंजो आबे के खिलाफ खड़े हुए थे, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा कि अब पार्टी नए सिरे से खड़े होकर जनता का भरोसा जीतेगी। मैं देश को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए काम करूंगा।

रक्षा और कृषि मंत्री का पद संभालने का अनुभव
शिगेरू इशिबा रक्षा और कृषि मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वह 1986 में 29 साल की उम्र में अपनी पहली संसदीय सीट जीतकर राजनीति में आए। अपने 38 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने पार्टी महासचिव, कृषि मंत्री और रक्षा मंत्री सहित कई प्रमुखों पदों पर कार्य किया है।

इस बार अपने कैंपेन में इशिबा ने देश के न्यूक्लियर पावर प्लांट्स को बंद करने का वादा किया था। इसके अलावा एशिया में नाटो बनाने की बात कही है। वह देश में महिला सम्राट बनाने की पैरवी कर चुके हैं।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button