Breaking News

छत्‍तीसगढ़ के सरकारी विभागों में ई-ऑफिस सिस्‍टम लागू, अब फटाफट होंगे काम, जानिए इसके फायदे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली, स्वागतम पोर्टल, और मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस प्रणाली के माध्यम से सरकारी दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे, जिससे कागजों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजने में लगने वाला समय बचेगा।

शासकीय कामकाज को पारदर्शी बनाने और व्यवस्थित करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत सामान्य प्रशासन विभाग से हुई है, जिसे शासन के सभी विभागों में लागू किया जाएगा।

जानिए ई-ऑफिस प्रणाली के फायदे
मुख्यमंत्री ने ई-आफिस प्रणाली के पेज पर शासन के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश ऑनलाइन मुख्य सचिव को जारी कर शुभारंभ किया। इस प्रणाली से ऑफिस के दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे। इससे दस्तावेजों को एक से दूसरे ऑफिस भेजने में लगने वाला समय बचेगा। दस्तावेजों में हेरफेर और गायब होने की आशंका नहीं रहेगी। डिजिटल माध्यम में दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे।

तय समयसीमा में फाइलों का निराकरण हो सकेगा। अधिकारियों के कामकाज की मॉनिटरिंग भी आसान हो जाएगी। स्वागतम पोर्टल से आनलाइन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा और कतार में लगे एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलने के समय की जानकारी मिल जाएगी। इससे लोगों का समय बचेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन आदि अधिकारी उपस्थित थे।

गृहमंत्री शाह की सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अमित शाह के दौरे के समय सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और नक्सल मोर्चे पर किए गए उपायों का प्रजेंटेशन दिया। बताते चलें कि केंद्रीय गृहमंत्री का तीन दिवसीय दौरा 23 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button