छत्तीसगढरायपुर

महिला को डरा-धमकाकर पति के सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बागसेवनिया इलाके की घटना। पति की गैरमौजूदगी में महिला के कमरे में घुसा आरोपित और किया दुष्कर्म। मूलत: रीवा की रहने वाली है पीड़िता।

भोपाल :- बागसेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित एक बंगले में काम करने वाले नौकर ने सहकर्मी दोस्त की पत्नी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और बाहर से कमरे का दरवाजा लगाकर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय महिला रीवा की रहने वाली है। उसका पति बागसेवनिया में स्थित एक बंगले में नौकरी करता है। उसी बंगले की छत पर बने एक कमरे में वह पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ रहता है। कुछ माह पहले उसी बंगले में शिवांग त्रिपाठी नाम का युवक भी काम करने आया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को आरोपित शिवांग त्रिपाठी अचानक कमरे में घुस आया। उस वक्त उसका पति कमरे में नहीं था। आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जाते समय कमरा बाहर से बंद कर फरार हो गया। शाम को पति के आने पर उसने पूरी घटना बताई और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म व धमकी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी शिवांग त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button