अन्य ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 2 February: आज बसंत पंचमी पर कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 2 February 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार 2 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन रविवार है। माघ गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन है। इस तिथि पर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। बसंत पंचमी का खास दिन है और इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। राहुकाल का समय शाम 04 बजकर 39 मिनट से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 2 फरवरी के राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि
मन चंचल रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सुखद हो सकती है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग हैं। परिवार में सभी सदस्यों के लिए आप कुछ ना कुछ अच्छा करेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर परिवार में तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुख में होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन हानि होने की आशंका रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। गरीब और कुत्तों को खाना खिला दें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें।

मिथुन राशि
संतान के विषय में कुछ समाचार मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि
मन की चंचलता कष्टकारी हो सकती है। किसी मित्र या रिश्तेदार से धोखा मिल सकता है। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। सहयोग लेने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को रोली में चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

कन्या राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों के कारण प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चने अथवा केला खिला दें। आध्यात्मिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तो में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि
भाई बहन के कारण तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि
पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

मीन राशि
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पिता या धर्मगुरु के सहयोग से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। सुबह गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button