अंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंराष्ट्रीय

Kanchanjunga Express Accident LIVE: सिग्नल तोड़कर मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से मारी टक्कर, अब तक 5 की मौत, रेस्क्यू जारी

कंचनजंघा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही थी। तभी निजबाड़ी स्टेशन पर यह हादा हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे और पश्चिम बंगाल सरकार के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंचनजंघा एक्सप्रेस की दो बोगियां पूरी तरह प्रभावित हुई हैं।

कोलकाता:- पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद यात्री ट्रेन के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। कई यात्रियों के घायल होने सूचना है।

Kanchenjunga Express In New Jalpaiguri: West Bengal Live Updates
दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वार रूम में मौजूद हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। रेल मंत्री ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए हादसे पर दुख जताया है।

बंगाल पुलिस ने अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों की संख्या 25-30 बताई गई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और बताया कि राहत तथा बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार सुबह निर्धारित समय पर न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से रवाना हुई थी। हादसा नीचबाड़ी और रंगापानी स्टेशनों के बीच हुआ।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button