Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढरायपुर

छत्‍तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को मिलेगा रक्षाबंधन का उपहार, CM साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की छठी किस्त

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत महतारी वंदन योजना के तहत छत्‍तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के मद्देनजर राज्य सरकार हर माह एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करती है।

HIGHLIGHTS

  • सीएम साय आज एक पेड़ मां के नाम अभियान का करेंगे शुभारंभ
  • योजना को सुदृढ़ बनाने महतारी वंदन मोबाइल एप का होगा शुभारंभ
  • जगदलपुर में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर:- छत्‍तीसगढ़ सरकार की ओर से रक्षाबंधन से पहले 70 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जगदलपुर से महतारी वंदन योजना की छठी किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन एप और एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री जगदलपुर में नौ करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.10 बजे राजस्व कार्यालय परिसर का लोकार्पण और महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई व प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ करेंगे। 12.40 बजे शहीद गुंडाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।

जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय 2,752 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन वितरित करेंगे। शहीद गुंडाधूर की प्रतिमा के अनावरण के साथ नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2.30 रायपुर के लिए रवाना होंगे।

महतारी वंदन एप से मिलेगी पूरी जानकारी
महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप का शुभारंभ किया जा रहा है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और राशि किस खाते में प्राप्त हुई है आदि जानकारी आसानी से मिल सकेगी। किसी हितग्राही की असामयिक मृत्यु हो जाती है तो इसकी सूचना भी मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जा सकती है।

इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है तथा निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है। इसके अलावा शासन के योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी मोबाइल एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेंगी। मोबाइल एप एंड्रायड बेस है तथा इसे प्लेस्टोर से https://play.google.com/store/apps/details\id com-mahtarivandanyojan डाउनलोड किया जा सकता है।

साय ने नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नवा रायपुर के सेक्टर-24 में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ भ्रमण कर निवास कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को नक्शे के माध्यम से नए सीएम हाउस में हुए सभी निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button