अन्य ख़बरेंछत्तीसगढराजनीतीराज्यरायपुर

Raipur Lok Sabha Election LIVE: चाचा को हारता देख जोर-जोर से रोने लगा भतीजा, दुर्ग से कांग्रेस के राजेंद्र साहू की हार तय

Raipur, Durg, Rajnandgaon, Mahasamund, Kanker, Bastar Chunav Result 2024 Live Counting: छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 पर मतदान जारी है। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा अब तक 10 सीटों पर आगे चल रही है। चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे खिले हुए हैं। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। यहां जानिए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, बस्‍तर लोेकसभा सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट…..

4 June 2024
3 : 43 : 53 PM
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024
: महासमुंद सीट पर मतगणना अंतिम चरण में
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद जिले के चार सीट पर मतगणना अंतिम चरण में चल रही है। अबतक महासमुंद विधानसभा में 21555, खल्लारी में 723, सरायपाली में 4571 वोटों से भाजपा बढ़त बनाएं हुए हैं। जबकि बसना में कांग्रेस 31 सौ वोटों से आगे चल रही है।जिले में अब लगभग 20 हज़ार मतों की गिनती शेष बची है।

4 June 2024
3 : 38 : 53 PM
Durg Lok Sabha Election Result 2024:
दुर्ग में चाचा को हारते देख रोने लगा भतीजा
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। वह कुछ समय के लिए मतगणना स्थल से बाहर निकले थे। इस दौरान ही उनका भतीजा पल्लव साहू भी बाहर निकाल हार को देखते हुए जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद राजेंद्र साहू ने अपने भतीजे को ढांढस बंधाया और कहा कि चुनाव में यह सब होता रहता है।

4 June 2024
3 : 28 : 53 PM
CG Lok Sabha Election Result 2024:
छत्‍तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी मुख्‍यालय पहुंचे नेता
CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में भाजपा 11 सीटों में से 10 पर बढ़त बनाए हुए हैं। प्रदेश में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद मुख्‍यालय में हलचल तेज हो गई है। रायपुर के पार्टी मुख्‍यालय में नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व सांसद सुनील सोनी, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा बीजेपी कार्यालय पहुंचे।

4 June 2024
3 : 09 : 20 PM
Durg Lok Sabha Election Result 2024:
दुर्ग में भाजपा की जीत तय
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय है। आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के राजेन्‍द्र साहू को 222194 और भाजपा के विजय बघेल को 432064 मत मिले हैंl ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के उम्‍मीदवारों के बीच करीब सवा दो लाख वोट का अंतर है। अब तक कुल 683982 मतों की गणना हो चुकी हैl

4 June 2024
2 : 57 : 24 PM
Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024:
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 8वें राउंड के बाद कांग्रेस के लिए अच्‍छी खबर नहीं है। कांग्रेस प्रत्‍याशी और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल अभी भी पीछे चल रहे हैं।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र

भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी- 447681

संतोष पांडेय भाजपा पार्टी- 496701

4 June 2024
2 : 53 : 13 PM
Durg Lok Sabha Election 2024:
दुर्ग में बढ़त के बाद बधाई देने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग के विजय बघेल की बढ़त के बाद दोपहर 2 बजे के करीब उनके निवास पर उनकी पत्नी रजनी बघेल को बधाई देने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचीं। रजनी बघेल ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा विकास कार्यों की जीत है। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

4 June 2024
2 : 40 : 54 PM
Durg Lok Sabha Election Result 2024:
दुर्ग के विजय बघेल के घर उत्साह का माहौल
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजेंद्र साहू से ढाई लाख से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। विजय बघेल के सेक्टर 5 स्थित निवास में उत्साह का माहौल नजर आने लगा है।

4 June 2024
2 : 35 : 23 PM
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024:
महासमुंद में भाजपा की रूपकुमारी आगे
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट के गरियाबंद जिले में बारहवें राउंड के बाद राजिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी आगे हैं।

राजिम विधानसभा

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी – 56651

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू – 45063

11588 भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी अब भी बढ़त में।

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी – 48549

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू – 45761

2782 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी आगे।

4 June 2024
2 : 28 : 25 PM
Bastar Lok Sabha Election Result 2024:
बस्‍तर में भाजपा की लीड बरकरार
Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा लीड बरकरार बनाए हुए हैं। भाजपा के महेश कश्‍यप 23431 वोट से आगे चल रहे हैं।

दसवें चरण के बाद

महेश कश्यप–भाजपा 256101

कवासी लखमा –कांग्रेस 232670

4 June 2024
2 : 14 : 55 PM
CG Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- एनडीए देश में बनाएगी सरकार
CG Lok Sabha Election Result 2024:
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा, 6-7 राउंड की रूझान के बाद एनडीए को करीब 290 सीटें मिलने जा रही हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए देश में अपनी सरकार बनाएगी।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button