अन्य ख़बरें

जारी रहेगा भीषण गर्मी का दौर, मानसून ने खोई गति, इन राज्यों को करना होगा बारिश का इंतजार

केरल से पूर्वोत्‍तर पहुंचने के बाद मानसून ने अपनी गति खो दी गई है। जिसके चलते लोगों को बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि मानसून के केरल पहुंचने के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम विभाग की हाल ही में इसको लेकर बुरी खबर दी है।

दरअसल, मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार मानसून केरल पहुंचने के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ा, लेकिन अब इसने अनी गति खोदी है, ऐसे में जिन राज्यों में सामान्य तौर पर केरल के बाद मानसून आ जाता है, उन्हें अब बारिश के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य भी शामिल हैं। इसके अलावा यह खबर उन राज्यों के लिए भी चिंताजनक है, जहां लोग तेज गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं।

मौसम विभाग की मानें तो मानसून को फिलहाल रफ्तार पकड़ने में और समय लगेगा। जिसके बाद कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। ऐसे में दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मानसून (Monsoon in Maharashtra) के पहुंचने में देरी हो सकती है। गर्मी को लेकर फिलहाल राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी राज्‍य के लिए रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लंबे समय तक धूप में न रहने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button