Breaking News

कांग्रेस महासचिव प्रियंका की आज चिरमिरी में चुनावी आमसभा

लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो गया है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस की स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका वाड्रा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा लेंगी।

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सभा की तैयारियां की जा रही है। प्रियंका की सभा दो मई को कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में होगी। उनके प्रवास का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।

इसके अनुसार प्रियंका सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से रवाना होकर 12:30 बजे चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल होंगी। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

वे इसके बाद1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी और दोपहर दो बजे बिलासपुर से मध्य प्रदेश दौरे के लिए रवाना हो जाएंगी।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button