Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंजुर्मनई दिल्लीमुंबईराज्यरायपुर

ताइवान में स्कूल टीचर बना हैवान, 6 छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाए

ताइवान में एक टीचर को 6 बच्चियों से रेप और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में 28 साल की सजा सुनाई गई है। आरोपी शिक्षक माओ चुन शेन को 224 मामलों में दोषी ठहराया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ितों के परिजनों से उसके मोबाइल की जांच की मांग की।

HighLights

  • 224 मामलों में टीचर को दोषी पाया गया है।
  • सबूत नहीं मिलने पर जांच बंद कर दी गई थी।
  • ताइपे पिरामिड स्कूल से गिरफ्तार किया गया।

एजेंसी, ताइपे:- ताइवान में एक स्कूल शिक्षक को छह स्टूडेंट्स के साथ दुष्कर्म के मामले में 28 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। ताइपे टाइम्स के अनुसार, 30 साल के टीचर माओ चुन शेन पर बच्चियों से रेप के 11 मामलों, शोषण के 207 मामलों और अश्लील वीडियो बनाने के छह मामलों में दोषी ठहराया गया है।

अदालत ने कहा कि माओ चुन शेन को 224 मामलों में दोषी पाया गया है। उसे 28 वर्ष की सजा सुनाई गई है। आरोपी टीचर इसके खिलाफ अपील कर सकता है।

2022 में आया था पहला मामला
पिछले साल जुलाई में ताइपे पिरामिड स्कूल में बच्चों के यौन शोषण करने के आरोप में माओ चुन शेन को अरेस्ट किया गया था। शिक्षक पर 2022 में पहला केस दर्ज हुआ। हालांकि सबूत नहीं मिलने पर जांच बंद कर दी गई। कई मामले सामने आने पर पिछले साल उसके पढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

स्कूल ओनर का बेटा है आरोपी
माओ स्कूल के मालिक का बेटा है। टीचर पर कई आरोपों की जांच चल रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्चियों के माता-पिता ने उसका फोन जब्त करने की मांग की। उसके फोन में बच्चों के 500 से अधिक अश्लील वीडियो और फोटोज थीं।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button