Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंखेल

नवदीप सिंह को बोला जा रहा जेवलिन थ्रो का विराट कोहली, जीत के बाद बन गए देश के नए हीरो

इंदौर :- पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में नवदीप सिंह ने एफ41 कैटेगरी में गोल्डमेडल जीकर देश का नाम रौशन कर दिया। जीत के बाद उन्होंने बहुत ही एग्रेसिव तरीके से अपना जश्न मनाया। अब लोग उनको जेवलिन थ्रो का विरोट कोहली कह रहे हैं।

आपको बता दें कि ईरान के एथलीट ने नियम तोड़ दिया था। उनको डिसक्वालीफाई कर दिया गया था, जिससे नवदीप सिंह को गोल्ड मेडल मिल गया। नवदीप सिंह टोक्यो पैरालंपिक्स में कुछ खास नहीं कर पाए थे। वह चौथे स्थान पर रहे थे। पेरिस में गोल्ड जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

कोच ने नीरज चोपड़ा से बेहतर बताया
नवदीप सिंह के कोच नवल सिंह ने कहा कि मुझे पता था कि नवदीप पेरिस में इतिहास रच देगा। उसने हम सभी भारतवासियों का सिर ऊंचा कर दिया है। उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की थी। मैं आपको दावे के साथ कह सकता हूं कि उसकी तकनीक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा से भी बेहतर है। वह सामान्य होता, तो वह जेबलिन में एक अजूबा बन सकता था। वह आगे और भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ेगा।

लोगों ने बताया जेवलिन थ्रो का विराट कोहली
नवदीप सिंह ने गोल्ड जीता, तो उनका एग्रेशन देखने लायक था। उन्होंने विराट कोहली की तरह से ही गुस्से में जश्न को मनाया। उसके बाद उनकी तुलना विराट कोहली से होने लगी। नवदीप सिंह ने 47.32 का थ्रो फेंका था, लेकिन ईरान के सादेघ का थ्रो 47.64 का था। उन्होंने नियम तोड़ दिया था, इसलिए वह डिसक्वालीफाई हो गए।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button