Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंधर्म

शारदीय नवरात्रि से ठीक पहले सूर्य ग्रहण, नोट करें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Surya Grahan on Navratri 2024:- सनातन धर्म में ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है। इस दौरान शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लगेगा। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि कब और किस मुहूर्त में घटस्थापना करनी चाहिए। इन्हीं सवालों का जवाब हम इस लेख में देने जा रहे हैं।

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या की रात्रि को शुरू होकर 3 अक्टूबर को सुबह समाप्त होगा। 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है। इसके बाद पूजा-पाठ से जुड़ा कोई काम नहीं किया जाता है।

सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात्रि 09.14 मिनट पर शुरू होगा। अगले दिन 3 अक्टूबर को तड़के 03.17 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण के समय भारत में रात होगी और दिखाई नहीं देगा। जब सूर्य ग्रहण नहीं दिखता तो सूतक काल मान्य नहीं होता है।

नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दिन घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। 3 अक्टूबर को सुबह 05.07 मिनट पर कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा सुबह 11.52 मिनट से दोपहर 12.40 मिनट तक मुहूर्त है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button