Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंगुजरातछत्तीसगढनई दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबईमौसमरायपुर

Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश… मुंबई में आज भी रेड अलर्ट, स्कूल बंद, पढ़िए सम्पूर्ण वेदर रिपोर्ट

देश के कई हिस्सों में इन दिनों मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में नदियां उफान पर हैं। सोमवार को मुंबई लगातार बारिश के कारण जलमग्न हो गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

HIGHLIGHTS

  1. दिल्ली, हरियाणा में मध्यम बारिश का अनुमान
  2. बिहार में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत
  3. पहाड़ी राज्‍यों में भारी बारिश से हुआ भूस्‍खलन

Monsoon Update एजेंसी, इंदौर :– देशभर में अलग कुछ दिनों में लगातार बारिश का दौर देखने को मिलेगा। उत्तर और पूर्वी भारत सहित देश के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम होगी। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इधर, बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

दिल्‍ली में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर मध्‍यम, तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही आंधी भी चल सकती है। बादल छाए रहेंगे।

झारखंड में मध्यम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में अगले पांच दिनों में मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दो दिन से रांची में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि यहां बादल रास्ता भटक गए हैं। यहां पिछले दो दिन से मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है, लेकिन यहां बारिश नहीं हो रही है।

पूर्वी भारत में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 8 से 12 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, 12 जुलाई को झारखंड और 11 जुलाई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका नीचे आकर मध्य प्रदेश से गुजर रही है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आ रही है। इस वजह से ग्वालियर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

पहाड़ी राज्‍यों का मौसम
पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश हो रही।
इससे कुमाऊं क्षेत्र में नदियों में आई बाढ़।
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं।
राज्‍य में कई राजमार्ग बंद करना पड़े हैं।
उत्तराखंड में कई गांवों में भर गया पानी।
काली व सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर।

बिहार में बाढ़ का खतरा
नेपाल में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के बाद कोसी बराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए, जिससे कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, साथ ही कई गांवों में भी पानी भर गया है। इसके साथ ही सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button