Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंखेलछत्तीसगढमध्यप्रदेशमुंबईराज्यरायपुर

T20 Men’s Asia Cup 2025: भारत को मिली एशिया कप की मेजबानी, टी20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत करेगा। यह T20 फॉर्मेट में होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद यह पहला बड़ा मुकाबला होगा, जिसमें टीम इंडिया इनके बिना उतरेगी। 2023 एशिया कप में भारत ने खिताब जीता था, जबकि श्रीलंका रनरअप रही थी।

HIGHLIGHTS

  • इंडिया 2025 में T20 एशिया कप की करेगा मेजबानी।
  • रोहित और विराट के बिना पहली बार उतरेगी टीम इंडिया।
  • 2023 में भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था एशिया कप।

T20 Asia Cup 2025 :- एशिया कप से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। 2025 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी भारत को को मिली है। भारत में T20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन होगा। जबकि, बांग्लादेश ODI फॉर्मेट में होने वाले एशिया कप की मेजबानी करेगा। ODI फॉर्मेट में एशिया कप 2027 में खेला जाएगा।

पहली बार विराट और रोहित के बगैर उतरेगी टीम इंडिया
T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। इस संन्यास की घोषणा के बाद यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया बगैर रोहित शर्मा और विराट कोहली के किसी बड़े मुकाबले में उतरेगी।

भारत ने दर्ज की थी जीत
2023 में हुए एशिया कप में भारत ने यह किताब अपने नाम किया था। जबकि, श्रीलंका रनअप टीम रही थी। पाकिस्तान और श्रीलंका में इन मैचों का आयोजन किया गया था। भारत ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे।

2023 में 6 टीमें हुई शामिल
गौरतलब है कि 2023 में एशिया कप में 6 टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। इसमें भारत, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान श्रीलंका और नेपाल शामिल थीं।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button