Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंउत्तराखंडगुजरातछत्तीसगढझारखंडनई दिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतीराजस्थानराज्यरायपुरराष्ट्रीय

PM Modi Russia Visit: रूस रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए दो दिन का पूरा शेड्यूल, आज रात ही पुतिन के साथ डिनर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस जा रहे हैं। यह दो दिन का दौरा रहेगा। इस दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। खासतौर पर डिफेंस डील पर दुनिया की नजर रहेगी।

HIGHLIGHTS

  1. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मोदी पहली बार जा रहे रूस
  2. 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
  3. आखिरी बार 4 सितंबर 2019 में मॉस्को गए थे मोदी

एजेंसी, नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय रूस दौरे पर रवाना हो गए। विशेष विमान में सवार होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘अगले तीन दिन रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहूंगा। ये यात्राएं उन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होंगी, जिनके साथ भारत की मित्रता है। मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।’ (नीचे देखिए वीडियो)

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी रूस जा रहे हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी की मीटिंग पर चीन और पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की नजर है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए पीएम मोदी सोमवार को आमंत्रित किया है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी मॉस्को जा रहे हैं।

आखिरी बार पीएम मोदी 2019 में रूस गए थे। तब उन्होंने सुदूर पूर्व शहर व्लादिवोस्तोक में आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था। बहरहाल, इस दौरे पर दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर समझौते होगे। खासतौर पर डिफेंस डील पर चीन और पाकिस्तान की भी नजर रहेगी।

रूस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉस्को की बेहद अहम यात्रा को लेकर उत्सुक है। रूस इस यात्रा को आपसी संबंधों के लिए अति महत्वपूर्ण मानता है। – दिमित्री पेस्कोव (रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता)

पीएम मोदी का रूस दौरा, जानिए पूरे शेड्यूल
मोदी 8 जुलाई, सोमवार सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से मास्को के लिए रवाना होंगे।
पीएम मोदी का विशेष विमान शाम 5:20 बजे वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक रूसी पुतिन के साथ मीटिंग, डिनर का आयोजन।
अगले दिन यानी 9 जुलाई को भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे, अन्य बैठकें भी होंगी।
9 जुलाई को मॉस्को से ऑस्ट्रिया रवाना हो जाएंगे। यह दौरा 10 जुलाई तक चलेगा।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button