अन्य ख़बरेंछत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़राजनीतीराष्ट्रीय

राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व CM भूपेश बघेल पीछे, भाजपा प्रत्याशी 293 वोटों से आगे

Raipur, Durg, Rajnandgaon, Mahasamund, Kanker, Bastar Chunav Result 2024 Live Counting: छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। यहां जानिए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, बस्‍तर लोेकसभा सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

4 June 2024
11 : 00 : 03 AM
Raipur Lok Sabha Result 2024: रायपुर में भाजपा के बृजमोहन 52 हजार वोटों से आगे
Raipur Lok Sabha Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के बढ़त का दायरा बढ़ते जा रहा है। मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद बृजमोहन एक लाख 20 हजार से अधिक वोटोंं के साथ कांग्रेस के विकास उपाध्‍याय से करीब 52 हजार वोटों आगे चल रहे हैं।

4 June 2024
10 : 50 : 21 AM
Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव से भूपेश बघेल पीछे
Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं, भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 293 वोटों से आगे हुए।

4 June 2024
10 : 42 : 48 AM
Durg Lok Sabha Result: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 42 हजार वोटों से आगे
Durg Lok Sabha Result: दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी विजय बघेल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड में विजय बघेल 83987 को प्राप्‍त हुए हैं। विजय बघेल कांग्रेस के राजेंद्र साहू से करीब 42 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 June 2024
10 : 35 : 14 AM
Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्तर से भाजपा के महेश 4647 वोटों से आगे
Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा से 4647 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 June 2024
10 : 32 : 06 AM
Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: राजनंदगांव में कांग्रेस के भूपेश 3392 मतों से आगे
Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र में तीन राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के भूपेश बघेल 3392 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 June 2024
10 : 27 : 30 AM
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के गढ़ में लगातार भाजपा की बढ़त
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट में महासमुंद, खल्लारी विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बूथ क्रम अनुसार यहां का ईवीएम पहले से 8वें चरण तक खुलता है, जिधर कांग्रेस को लीड मिलती है, किन्तु लोकसभा चुनाव में परिस्थियां बदली है, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा शुरू से लीड बनाई हुई है।

4 June 2024
10 : 24 : 13 AM
Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर से
Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा क्षेत्र

बीजापुर विधानसभा

तीसरे राउंड में कांग्रेस को मिली बढ़त- 1216

बीजेपी-1897

कांग्रेस-3113

4 June 2024
10 : 17 : 02 AM
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: राजिम से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट के गरियाबंद जिला के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में 22 राउंड और राजिम में 20 राउंड की मतगणना जारी है। 14-14 टेबल दोनों विधानसभा में मतगणना के लिए लगाए गए हैं। राजिम से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 917 वोट से आगे चल रही हैं।

4 June 2024
10 : 12 : 56 AM
Mahasamund Lok Sabha Result 2024: महासमुंद से कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू पीछे
Mahasamund Lok Sabha Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट

विधानसभा – धमतरी

ताम्रध्वज साहू (CONGRESS) – 3670

रूपकुमारी (BJP) – 5058

लोकसभा – महासमुंद

विधानसभा – खल्लारी

दूसरा राउंड

ताम्रध्वज साहू (CONGRESS) – 3742

रूपकुमारी (BJP) – 4664

4 June 2024
10 : 06 : 49 AM
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 10 हजार मतों से आगे
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में दो राउंड की गिनती में विजय बघेल 10 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं l

4 June 2024
10 : 02 : 08 AM
Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर में भाजपा के महेश कश्यप आगे
Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट में मतगणना जारी है।

दंतेवाड़ा

दूसरा राउंड

कवासी लखमा कांग्रेस। 4381 वोट

महेश कश्यप। भाजपा। 6420 वोट

नोटा 971

4 June 2024
9 : 57 : 01 AM
Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर से भाजपा के प्रत्‍याशी बृजमोहन आगे
Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड में अब तक भाजपा के प्रत्‍याशी बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। बृजमोहन को 25365 और विकास उपाध्याय को 14916 मत मिले हैं।

4 June 2024
9 : 51 : 59 AM
CG Lok Sabha Election Result 2024:रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बस्‍तर और कांकेर सीटों पर भाजपा आगे
CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में मतगणना के दो घंटे के शुरुआती रुझान के मुताबिक भाजपा आठ सीटों पर आगे चल रही है। इसमें रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बस्‍तर और कांकेर लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button