Breaking News

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के सोढ़ी, दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे एक्टर

टेलीविजन का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह सोढ़ी पिछले काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। खबरें मिली थीं कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। अब वे शुक्रवार को घर लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद अब एक्टर खुद घर लौट आए हैं। एक्टर के परिवार ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। उनके वापस लौटने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की है, जिसमें उन्होंने घर से चले जाने की वजह बताई है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह के अपहरण का मामला दर्ज किया था। एक्टर को ढूंढने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने भी उनके लौटने की पुष्टि कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण ने पूछताछ में बताया है कि वे अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर थे। वे पिछले कुछ दिनों से अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में गुरुद्वारों में रुके थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ और वे घर लौट आए। दरअसल, 22 अप्रैल को एक्टर को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। वे फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। उनका फोन नंबर 24 अप्रैल तक सक्रिय बताया था।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button