Breaking News

मुंबई में आंधी-तूफान और बारिश बनी आफत, होर्डिंग गिरने से 12 की मौत

मुंबई में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई। शहर में दिन में अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था।

मुंबई में आंधी के साथ बादल बरसे
मुंबई के बोरीवली, कांदिवली, मलाड और गोरेगांव में भारी बारिश की जानकारी मिली है। वहीं, नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती की शिकायत दर्ज की गई। मौसम में हुए बदलाव से मुंबईवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार घंटों तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बरसात की भविष्यवाणी की है।

होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल
वहीं, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर के पास पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर एक होर्डिंग गिर गया। जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 59 लोग घायल हो गए। 67 को बचाया गया। NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा कि होर्डिंग के नीचे 20 से 30 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button