Breaking News

सैम पित्रोदा के बयान पर दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्‍मण सिंह बोले- जितने जूते मारें, उतने कम

विवादित बयान को लेकर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई व चांचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इन्हें जितने जूते मारें, उतने कम हैं।

यह टिप्पणी उन्होंने एक्स पर लिखते हुए की। साथ ही लिखा कि सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष (अब पूर्व) पित्रोदा ने हाल ही में बयान दिया था कि पूर्वी भारत के लोग चायनीज और दक्षिण भारत वाले अफ्रीकन दिखते हैं।

पित्रोदा के इस बयान से राजनीतिक भूचाल आ गया था, उन्हें पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था। अब वे अपने बयान पर घर में ही घिरने लगे हैं।

बता दें कि सैम पित्रोदा का बयान सामने आते ही कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button