Breaking News

अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी तय

उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर फैसला कर लिया गया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति चाहती है कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा को मैदान में उतारा जाए। इसके साथ ही आखिरी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ दिया गया है।

माना जा रहा है कि पार्टी किसी भी वक्त औपचारिक एलान कर सकती है। बता दें, अमेठी से भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं, जबकि रायबरेली में भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और कांग्रेस के दांव का इंतजार किया जा रहा है। चर्चा है कि भाजपा यहां से वरुण गांधी, कुमार विश्वास या नुपूर शर्मा को टिकट दे सकती है।

कांग्रेस किसी भी वक्त कर सकती है बड़ा एलान
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को अपनी बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से राहुल गांधी को अमेठी से और प्रियंका वाड्रा को रायबरेली से मैदान में उतारने का आग्रह किया। अंतिम निर्णय खरगे द्वारा लिया जाएगा, क्योंकि सीईसी सदस्यों ने यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष पर छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस किसी भी वक्त इन दो सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर सकती है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button