Breaking News

कांग्रेसी भरा रहे हैं फार्म, CM साय का बोले- कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी जनता

मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर में एक सभा में कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने आठ हजार और साल में एक लाख देंगे। यह तो वो भी जानते हैं कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी। साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। हर दिन कांग्रेसी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री आठवले ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर रामदास आठवले का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार द्वारा 100 दिन में किए गए जनहित, विकास के कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित की।

साय ने आठवले की तारीफ में कहा कि “एक सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी केंद्र में मंत्री रामदास आठवले से आज मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात हुई। अपनी बेजोड़ भाषण शैली और वाकपटुता से जन-जन में लोकप्रिय आठवले से विभिन्न विषयों पर सार्थक और सारगर्भित चर्चा की।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button