अन्य ख़बरेंखेल

IPL 2024 Schedule : पूरा कार्यक्रम, यहां देखिए डेट-टाइम, वेन्यू और पूरी मैच लिस्ट

इंतजार अब खत्म हो गया है। भारत में आज से क्रिकेट का त्यौहार शुरू होने वाला है। चलिए आपको आईपीएल के 17वें सीजन का पूरा शेड्यूल समझाते हैं।

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज आज से होने वाला है। पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के मैच से आईपीएल 2024 का आगाज होगा। 22 फरवरी को इस सीजन का शेड्यूल जारी किया गया था हालांकि लोकसभा चुनाव की वजह से अभी सिर्फ 17 दिन का कार्यक्रम ही सामने आया है। टूर्नामेंट के पहले 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। प्रारूप के अनुसार 10 टीम को पांच पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।

ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। हर टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीम से दो बार घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेलेगी। वह दूसरे ग्रुप में चार टीम से एक एक बार भिड़ेगी जबकि बची हुई दो टीम दो बार एक दूसरे के आमने सामने होगी। आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। सिर्फ एक बार 2009 में पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण स्वदेश और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। लेकिन 2019 में चुनावों के बावजूद टूर्नामेंट भारत में ही कराया गया था। आइये एक बार शेड्यूल पर नजर डालते हैं।

IPL 2024 के शुरुआती 17 दिनों का शेड्यूल

DateHome TeamAway TeamVenue
मार्च 22चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरचेन्नई
मार्च 23पंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्समोहाली
मार्च 23कोलकाता नाइटराइडर्ससनराइजर्स हैदराबादकोलकाता
मार्च 24राजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपर जायंट्सजयपुर
मार्च 24गुजरात टाइटंसमुंबई इंडियंसअहमदाबाद
मार्च 25रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरपंजाब किंग्सबेंगलुरु
मार्च 26चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटंसचेन्नई
मार्च 27सनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंसहैदराबाद
मार्च 28राजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्सजयपुर
मार्च 29रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरकोलकाता नाइटराइडर्सबेंगलुरु
मार्च 30लखनऊ सुपर जायंट्सपंजाब किंग्सलखनऊ
मार्च 31गुजरात टाइटंससनराइजर्स हैदराबादअहमदाबाद
मार्च 31दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सविशाखापत्तनम
April 1मुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्समुंबई
April 2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरलखनऊ सुपर जायंट्सबेंगलुरु
April 3दिल्ली कैपिटल्सकोलकाता नाइटराइडर्सविशाखापत्तनम
April 4गुजरात टाइटंसपंजाब किंग्सअहमदाबाद
April 5सनराइजर्स हैदराबादचेन्नई सुपर किंग्सहैदराबाद
April 6राजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरजयपुर
April 7मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्समुंबई
April 7लखनऊ सुपर जायंट्सगुजरात टाइटंसलखनऊ
Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button