खेल

IPL से MS Dhoni लेंगे संन्यास! खबर ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, फैंस के रिएक्शन वायरल


दो अहम मौकों पर धोनी मैच फिनिश नहीं कर पाए।
सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट की अफवाहें चलीं।
धोनी ने आर अश्विन को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा।

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर– चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह खबर उत्साहजनक नहीं है। IPL 2025 में धोनी के प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है। वह दो अहम मौकों पर मैच फिनिश करने में नाकाम रहे हैं।

विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने उनकी टीम में भूमिका पर सवाल उठाए हैं, जिससे “थाला” के करियर को लेकर बहस छिड़ गई है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर “एमएस धोनी रिटायरमेंट” ट्रेंड करने लगा। कुछ वायरल पोस्ट्स ने दावा किया कि धोनी ने तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर दी है।

हालांकि, बाद में यह साफ हुआ कि यह एक अप्रैल फूल्स डे का मजाक था। फिलहाल, धोनी IPL 2025 में सक्रिय खिलाड़ी बने हुए हैं।

इस सीजन में पहली बार धोनी IPL में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं, क्योंकि उन्होंने IPL के बाहर पेशेवर क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है। उनकी बल्लेबाजी स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
CSK के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबले में टीम संकट में थी, लेकिन धोनी ने खुद को पीछे रखते हुए आर अश्विन को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा। इस फैसले की खूब आलोचना हुई।
लगातार हार ने बढ़ाया दबाव
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी CSK मुश्किल में थी। धोनी नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। लगातार दो हार के बाद धोनी की फिनिशिंग क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रशंसक और आलोचक अब उनसे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। CSK के पूर्व कप्तान पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौटें और टीम को संकट से उबारें।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button