Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढमहाराष्ट्ररायपुरव्यापार

MP DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने 8 माह से नहीं बढ़ाया 4% महंगाई भत्ता, कर्मचारियों को हर महीने हो रहा 9000 रुपए तक का नुकसान

MP CG News Today: ग्वालियर में आज रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो रहा है। प्रमुख निवेशक और कंपनियां जैसे अडानी, रिलायंस, गोदरेज शामिल होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बीटेक, एमटेक, एमबीए में प्रवेश की दूसरी सूची बुधवार को जारी होगी। यहां पढ़िए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें।

HIGHLIGHTS

  • मध्य प्रदेश में मानसून ने लिया ब्रेक, राहत
  • ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज
  • भोपाल में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

रायपुर (MP CG News Today):- मध्य प्रदेश में मानसून से कुछ राहत मिली है, तो छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट घोषित किया है। वहीं, दोनों राज्यों में सियासी हलचल भी तेज है। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता आज प्रदर्शन करेंगे। यहां पढ़िए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें।

महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश के कर्मचारी संगठन कर रहे मांग
मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से सरकार महंगाई भत्ता दे रही है। जबकि, राज्य के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। चार प्रतिशत के अंतर को पाटने के लिए कर्मचारी संगठन कई बार सरकार से अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इससे कर्मचारियों को प्रतिमाह 4 हजार से लेकर 9 हजार रुपये तक का नुकसान हो रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में वृद्धि करती है। जुलाई में होने वाली वृद्धि की घोषणा अगले माह की जा सकती है।

झारखंड सहित तीन राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में, ठंड में अन्य राज्यों में पहुंचने का खतरा
झारखंड, आंध्र प्रदेश और ओडिशा बर्ड फ्लू संक्रमण की चपेट में हैं। इन दिनों सबसे अधिक मामले ओडिशा में आ रहे हैं। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (निशाद) में जांच के लिए इन राज्यों से आने वाले सैंपलों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

ओडिशा में 30 से अधिक सैंपल इसी सप्ताह संक्रमित पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक मामले हैदराबाद के आसपास के जिलों से आ रहे हैं। यहां एच5एन1 और झारखंड में एच5एन2 वायरस का संक्रमण है।

मप्र की राज्य स्तरीय प्रयोगशाला के वैज्ञानिक डॉ. जयंत टपासे ने बताया कि ठंड के दिनों में बर्ड फ्लू के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रभावित राज्यों के पड़ोसी राज्यों को अभी सतर्कता रखने की हिदायत दी गई।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button