अन्य ख़बरें

Kolkata Doctor Rape Murder Case: आज देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर… गिरिराज सिंह ने ममता को बताया बंगाल की किम जोंग उन ||

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की चर्चा पूरे देश में हो रही है। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, वहीं डॉक्टरों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है।

कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शुक्रवार को देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है। हालांकि डॉक्टरों के संगठनों ने कहा है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई बर्बरता के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे की देशव्यापी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। साथ ही, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।

गिरिराज सिंह ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

इस बीच, भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की किम जोंग उन (दक्षिण कोरिया का तानाशाह) बन गई हैं।

बकौल गिरिराज सिंह, ममता बनर्जी बंगाल में कत्लेआम करवाना चाहती हैं। शांति रूपी डॉक्टर कैंडल मार्च निकालते हैं, तो उनके साथ हिंसा की जाती है। 

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button