Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंराजनीतीराज्यराष्ट्रीय

जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुर्बानी

देशभक्ति गीतों ने बांधा शमा शाम सात बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्थानीय म्यूजिकल बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। धरती सुनहरी, अंबर नीला, हर मौसम रंगीला, ऐसा देश है मेरा, दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए, कर चलें हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों जैसे देशभक्ति गानों ने जोश भर दिया।

HIGHLIGHTS

  • एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन
  • देशभक्ति गानों से गूंज उठा सिम्स आडिटोरियम
  • 12 साल की कनक की आवाज पर हुए मंत्रमुग्ध

बिलासपुर :- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से बलिदानियों की याद में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सिम्स आडिटोरियम में आयोजित देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, निगम कमिश्नर अमित कुमार शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा यह कार्यक्रम देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों की कुर्बानी को स्मरण कर सहेजने के लिए आयोजित है। अनगिनत कुर्बानी और बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है। हर घर तिरंगा अभियान इसी अनमोल आजादी के मूल्यों को संजोए रखने का जन अभियान है।

इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरा देश मना रहा है। देश को स्वतंत्र कराने जिन लोगों ने संघर्ष किया, अपना बलिदान दिया हमें उनके सपने को साकार करना है। देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है। आप सभी 15 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं और अपने देश का मान बढ़ाएं। कार्यक्रम में एसडीएम पीयूष तिवारी, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, उपायुक्त सती यादव, जोन कमिश्नर अरूण साहू, अधीक्षण अभियंता राजकुमार मिश्रा, ईई प्रमोद दुबे, एई सोमशेखर विश्वकर्मा, सब इंजीनियर मनीष यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक संगठन और पूर्व सैनिक एवं उनके स्वजन उपस्थित रहे।

इसलिए मना रहे कार्यक्रम

केंद्र और राज्य सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में भी इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर द्वारा भी विभिन्न आयोजन किया जा रहा है। इसमें जोन स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा प्रतिज्ञा और सेल्फी शामिल है।

12 साल की कनक की आवाज पर हुए मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम में 12 वर्षीय कनक साहू ने ऐ मेरे वतन के लोगों, जो शहीद हुए हैं, उनकी ज़रा याद करों कुर्बानी और वंदे मातरम गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया और सबमें देशभक्ति का जोश भर दिया। कनक की सुमधुर आवाज सुनकर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने मंच पर जाकर कनक का सम्मान किया।

पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को पूरे परिवार के साथ आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं परिवार का उप मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने सम्मान किया।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button