Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंखेलनई दिल्लीमुंबईरायपुर

Paris Olympic 2024: आज क्वालिफिकेशन राउंड में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल खेलेगी… पढ़ें कितनी बजे होगा मैच

आज भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा भाला फेंक प्रतियोगिता में उतरेंगे। वे ग्रुप बी में मुकाबला खेलेंगे। भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा। इसके अलावा आज भारतीय खिलाड़ी कुश्ती और टेबल टेनिस में भी भाग लेंगे ।

HIGHLIGHTS

  • दोपहर 3:20 बजे होगा नीरज चोपड़ा का मुकाबला
  • कुश्ती में विनेश फोगाट युई सुसाकी से भिडेंगी
  • रात 10:30 बजे टीम इंडिया जर्मनी खेलेगी मैच

एजेंसी, नई दिल्ली ( Paris Olympic 2024):- पेरिस ओलंपिक के लिहाज से आज का दिन भारत के लिए खास है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा आज भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालिफिकेशन राउंड के लिए उतरेंगे। भारतीय समयानुसार सह मुकाबला दोपहर 3:20 बजे खेला जाएगा।

बता दें कि नीरज चोपड़ा क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप बी में भाग लेंगे। जबकि किशोर जेना दोपहर 1:50 बजे से ग्रुप ए में मुकाबला खेलेंगे। 32 में से करीब 12 खिलाड़ी गुरुवार को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। क्‍वालिफिकेशन मार्क 84.00 मीटर निर्धारित किया गया है।

टीम इंडिया खेलेगी सेमीफाइनल मुकाबला
आज भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी। यह मुकाबला रात 10.30 बजे यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में खेला जाएगा।

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम का ओलंपिक के इतिहास में दमदार प्रदर्शन रहा है। टीम ने ओलंपिक में अब तक 12 पदक जीते हैं, जिसमें आठ गोल्‍ड, एक सिल्‍वर और तीन ब्रॉन्‍ज मेडल शामिल है।

ये मुकाबले भी होंगे
कुश्‍ती

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट आज 50 किग्रा भार वर्ग के कुश्ती मुकाबले में जापान की युई सुसाकी से भिड़ेंगी।

टेबल टेनिस
भारतीय शरत कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर का मुकाबला दोपहर 1:30 बजे राउंड ऑफ 16 में चीन के खिलाड़ियों से होगा।

आज का शेड्यूल
एथलेटिक्‍स
भाला फेंक ग्रुप ए
खिलाड़ी: किशोर जेना

समय: दोपहर 1:50 बजे

रेपेचेज हीट
खिलाड़ी: किरण पहल

समय: दोपहर 2:50 बजे

भाला फेंक ग्रुप बी
खिलाड़ी: नीरज चोपड़ा

समय: दोपहर 3:20 बजे

हॉकी
पुरुष सेमीफाइनल – भारत बनाम जर्मनी

समय: रात 10:30 बजे

टेबल टेनिस
भारत बनाम चीन

समय: दोपहर 1:30 बजे

कुश्ती
खिलाड़ी: विनेश फोगट बनाम युई सुसाकी

समय: दोपहर 2:44 बजे

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button