Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंधर्म

Aaj Ka Rashifal 01 August 2024: कैसा रहेगा अगस्त महीने का पहला दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशियों का राशिफल

Today Horoscope 01 August 2024: मेष राशि वालों वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। मिथुन राशि के जातकों का मन आध्यात्मिक तरफ झुकेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 1 अगस्त 2024 का दैनिक राशिफल।

HIGHLIGHTS

  • सिंह राशि- परिवार की सलाह लाभकारी रहेगी।
  • वृश्चिक राशि- घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा।
  • मकर राशि- लव पार्टनर मिलने की संभावना है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 01 August 2024: आज (गुरुवार) गुरु प्रदोष व्रत है। सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 03.28 मिनट तक है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 1 अगस्त 2024 का राशिफल।

मेष राशि
कोई भी नया काम परिजनों से लेकर शुरू करें। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना की आशंका है। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्कूल से मित्र से मिलना होगा।

वृषभ राशि
किसी बड़े अधिकारी से मिलने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में नए पार्टनर बनेंगे। अटके हुए काम में दोबारा शुरुआत होगी। इंटरव्यू में सफलता मिलना निश्चित है। जीवनसाथी से बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।

मिथुन राशि
मन आध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। व्यापार में नए साथी के संपर्क में आएगा। कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। घरेलू तनाव से राहत मिलेगी। खाली वक्त भी काम को पूरा करने में लगेगा। किसी प्रकार की योजना रद्द हो सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। दोस्तों के साथ गप्पें लगाकर खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। पार्टनर की निजी बातों उजागर हो सकती हैं।

सिंह राशि
स्वास्थ्य पूरी तरह से साथ देगा। रियल एस्टेट में निवेश से मुनाफा होगा। परिवार के सदस्यों की सलाह लाभदायक होगी। ऑफिस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी।

कन्या राशि
आज अपने आहार पर कंट्रोल रखें और व्यायाम करें। कोई मित्र व्यापार में मुनाफा कमाने की सलाह दे सकता है। भावनात्मक उथल-पुथल परेशान कर सकती है। आपाधापी के बीच पार्टनर के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे।

तुला राशि
कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सूझबूझ से हानि को मुनाफे में बदल सकते हैं। प्रेम-संबंध में विवेक का इस्तेमाल करना होगा।

वृश्चिक राशि
घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आराम और सुकून देने वाला दिन साबित होगा। बेवजह की उलझनों से दूर रहकर किसी धार्मिक स्थल पर समय बिताएं।

धनु राशि
ख्याली पुलाव पकाना बंद करना होगा। परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलना होगा। व्यापारियों का बेहतरीन दिन है। प्रेम जीवन में राहत का एहसास होगा।

मकर राशि
आपका मन प्रसन्न रहेगा और लव पार्टनर मिल सकता है। अगर रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यापार कर रहें हैं तो सोच समझकर कदम रखने की जरूरत है। साथी का अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि
अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी की मदद करने के लिए करें। परिवार को जरूरतों को पूरा करने के साथ खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। किसी काम के सिलसिसे में विशेष शख्स से मिल सकते हैं, लेकिन कार्य के होने में संदेह है।

मीन राशि
आपका उदार स्वभाव आपके लिए अच्छा दिन लेकर आएगा। निवेश के नए अवसर सामने आएंगे। काम को कल के लिए ना टालें। जीवनसाथी का साथ पाकर खुद को खुशनसीब समझेंगे।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button