Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंराज्यराष्ट्रीयव्यापार

Agriculture Budget 2024: प्राकृतिक खेती पर फोकस… 1 करोड़ किसानों को जोड़ेगी सरकार, 10 हजार बायो इनपुट सेंटर बनेंगे

मोदी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया है। इसमें मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएंं की है। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी ध्‍यान केंद्रीत किया जाएगा। इससे करोड़ों किसानों को फायदा होगा।

HIGHLIGHTS

  • प्रा‍कृतिक खेती को बढ़ावा देगी मोदी सरकार
  • एक करोड़ किसानों को शामिल किया जाएगा
  • 400 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाएगा

एजेंसी, नई दिल्‍ली Agriculture Budget 2024:- मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इसमें सरकार ने सभी वर्गों के लिए कई घोषणाएं की गई है। कृषि क्षेत्र के लिए भी सरकार ने कई ऐलान किए। इस वर्ग के लिए सरकार ने बजट में 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी सरकार
बजट में सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, प्राकृतिक खेती को बढ़ाया जाएगा। दो साल में एक करोड़ किसानों को इसमें शामिल किया जाएगा और उन्‍हें सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

बायो इनपुट सेंटर बनेंगे
वित्‍त मंत्री ने घोषणा की है कि प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा और इसके लिए ब्रांडिंग की सुविधा भी देगी। इसका कार्यान्वयन वैज्ञानिक संस्थाओं और इच्छुक ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही 10 हजार बायो इनपुट सेंटर बनाए जाएंगे।

डिजिटल क्रॉप सर्वे होगा
वित्त मंत्री ने कहा कि खरीफ फसलों के लिए देश के 400 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाएगा। जिसमें 6 करोड़ किसानों की खेती और उनकी जानकारी ‘किसान और खेती रजिस्ट्रेशन’ में शामिल की जाएगी।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button