Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढधर्मनई दिल्लीमध्यप्रदेशराज्यरायपुरराष्ट्रीय

CG News: शबरी के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ पहुंचे अयोध्‍या

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ में इतिहास रचते हुए 11 में से 10 सीटें जीती थीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रभु श्री राम की कृपा बताया है। ऐसे में अब वह मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्री राम के दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने एक दिवसीय यात्रा की घोषणा की है।

HIGHLIGHTS

  1. 22 सीटर में चार्टर्ड प्लेन सुबह माना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।
  2. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से साय मंत्रिमंडल का होगा स्वागत।
  3. प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था।

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम पहुंच गए। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। विष्णु देव साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे।

विधानसभा-लोकसभा में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य 13 जुलाई को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या रवाना होंगे। 22 सीटर यह चार्टर्ड प्लेन सुबह माना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से साय मंत्रिमंडल का स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य शाम को वापस लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान अयोध्या में एकदिवसीय कार्यक्रम की पुष्टि की।

शिवरीनारायण में ही प्रभु ने खाए थे झूठे बेर
उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के झूठे बेर खाए थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।

आस्था स्पेशल ट्रेन से रामलला के दर्शन
रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन से हजारों लोगों ने दर्शन किए हैं। भाजपा सरकार ने श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इस घोषणा को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में शामिल किया था।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button