Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढरायपुर

छत्तीसगढ़ : कुएं में उतरा शख्स वापस नहीं आया, तो उसे देखने बारी-बारी से 4 लोग और गए, वो भी नहीं लौटे, जहरीली गैस से पांचों की मौत

छत्‍तीसगढ़ के जांजगीर जिले में दर्दनाक घटना हुई। यह घटना बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा की है। इसमें कुएं में जहरीली गैस के कारण पांच लोगों की जान चली गई। घटनाक्रम सामने आने के बाद से पूरे गांव में मातम छाया है। रहवासियों ने बताया कि कुआं लंबे समय से बंद था। उसे ढंक दिया गया था।

HIGHLIGHTS
1. कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की आशंका
2. पोस्टमार्टम से मौत का कारण होगा साफ
3. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, जांच जारी

जांजगीर चांपा :- एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। कुएं में लकड़ी गिर जाने से उसे निकालने एक व्यक्ति कुएं में उतरा और वह वापस नहीं आया तो उसे निकालने के लिए बारी-बारी से चार लोग और उतरे और सभी की मौत हो गई। 5 मरने वालों में प‍िता और दो बेटे भी शामिल हैं। आशंका है कि जहरीली गैस के रिसाव से यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री विष्‍णु देव साय ने इस घटना पर शोक जताया है।

घटना बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुएं का उपयोग नहीं हो रहा था। कुएं को ढंक दिया गया था। जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़

पुलिस भी पहुंची है। इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आसपास लोगों से और भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कैसे इतनी बड़ी घटना घट गई। ग्राम किकिरदा की इस घटना से पूरे गांव सकते में है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार आज सुबह एक लकड़ी कुएं में गिर गई थी उसे निकालने के लिए रामचरण जायसवाल नामक शख्‍स कुएं में उतरा। अंदर जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा फिर वह पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए पड़ोसी रमेश पटेल नीचे उतरा तो उसका भी दम घुटने लगा । इसके बाद उसके बेटे राजेंद्र और जितेंद्र पटेल कुएं में उतरे तो उनका भी दम घुट गया और वे भी डूब गए। एक अन्य पड़ोसी टिकेश चंद्रा कुएं में उतरा और उसकी भी मौत हो गई।

पता चला है कि जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। पुलिस भी पहुंची है। शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। इस घटना में तीन परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button