Breaking Newsअन्य ख़बरें

रात में चारपाई के नीचे आकर बैठा मगरमच्छ, हाथ टकराने पर नींद खुली तो युवक के उड़ गए होश, फिर …

मामला मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले के मौ कस्बे के पास रूपाबाई के पुरा के हार का है। यहां एक खेत में बने कमरे में मगरमच्‍छ घुस गया था। इसी कमरे में सोए युवक की चारपाई के नीचे जाकर मगरमच्‍छ बैठा हुआ था। आधी रात को युवक को मगरमच्‍छ होने का पता चला तो वह कमरे से बाहर भागा। इसके बाद सुबह ग्रामीण खेत पर पहुंचे।

भिंड:- मौ कस्बे के नजदीक रूपाबाई के पुरा के हार में बने एक कमरे में मगरमच्छ जाकर घुस गया। कमरे का गेट खोलकर सो रहे युवक की चारपाई के नीचे मगरमच्छ बैठ गया। रात में सोते समय युवक का हाथ मगरमच्छ से टकरा गया।

इस वजह से उसकी नींद खुल गई। जैसे ही उसने नीचे झांककर देखा तो चीखता हुआ कमरे से बाहर निकल गया। इसके बाद इसकी सूचना मौ थाना पुलिस को दी गई। गुरुवार की सुबह फारेस्ट विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया।

मौ वन वृत्त के परिक्षेत्र सहायक मनभावन सिंह ने बताया कि रूपाबाई के पुरा में खेतों में बने एक ट्यूबवेल के कमरे में प्रहलाद पुत्र रामभरोसे सिंह नशे की हालत में सो रहा था।

प्रहलाद ने अपने कमरे के गेट को खोल रखा था। रात में अचानक कहीं से मगरमच्छ जाकर उसकी चारपाई के नीचे बैठ गया। रात करीब 2 बजे प्रहलाद को सर्दी लगी तो उन्होंने कंबल को हाथ से तलाशा।

इस दौरान प्रहलाद ने मगरमच्छ की पीठ पर हाथ चला गया। मगरमच्‍छ को देखकर वो डर गया और कमरे का गेट बंद करके भाग खड़ा हुआ। वो सीधे गांव पहुंचा और घर वालों को इस पूरे मामले से अवगत कराया।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button