अंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़जनसम्पर्कराजनीतीराज्यरायपुरराष्ट्रीय

दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल ने दर्ज की बड़ी जीत, चार लाख 38 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्‍याशी को हराया

दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने चार लाख 38 हजार 226 मतों के अंतर से इस संसदीय क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

दुर्ग:- छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने चार लाख 38 हजार 226 मतों के अंतर से इस संसदीय क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी विजय ने पहली ही राउंड से बढ़त बनाई जो मतगणना के अंतिम राउंड तक जारी रहा। विजय बघेल ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की है।

दुर्ग लोकसभा चुनाव के सात मई को हुए मतदान हुआ था। मतों की गणना चार जून को मतगणना स्थल शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज जुनवानी में सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल मतगणना के दौरान पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थे जो आखिरी राउंड तक जारी रहा। मतगणना के दौरान हर राउंड में विजय बघेल की बढ़त निरंतर बढ़ती रही।

विजय बघेल को कुल नौ लाख 56 हजार 497 मत मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र साहू को पांच लाख 18 हजार 271 मत मिले। विजय बघेल चार लाख 38 हजार 226 मतों के अंतर से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विजयी प्रत्याशी विजय बघेल को देर रात निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान भाजपा के विधायकगण सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

वैशाली नगर विस क्षेत्र से मिली सर्वाधिक लीड
भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने संसदीय क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों मेंं जीत हासिल की है। उन्हें वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 73293 मतों की लीड़ मिली है। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी को 71374 मतों के अंतर से बड़ी जीत मिली है। विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मात्र 25183 मतों की लीड़ मिली है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button