अंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़जनसम्पर्कनई दिल्लीरायपुरराष्ट्रीय

MP Lok Sabha Election Result: मालवा-निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर नजर आया मोदी की गारंटी का प्रभाव

उज्ज्वल शुक्ला/प्रदीप दीक्षित, इंदौर:- लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूरे देश में भले ही बहुमत नहीं मिला हो, पर मालवा-निमाड़ समेत पूरे प्रदेश में प्रचंड मोदी लहर देखने को मिली है। मालवा-निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर भी मोदी की गारंटी का प्रभाव दिखा है। अंचल की जनता ने भाजपा के प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को भी स्वीकार लिया है।

नए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के मालवाचंल के होने का फायदा भी अंचल में दिखाई दिया है। भाजपा ने यादव के गृह नगर उज्जैन में भी बड़ी जीत दर्ज की है। वर्ष 2014 और 2019 में मोदी लहर में यहां की आठों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा था। इस बार भी ये अंचल मोदी की गारंटी और मोहन की बांसुरी पर झूमता नजर आया है। अंचल की खरगोन को छोड़कर शेष सात सीटों पर भाजपा ने पिछले चुनाव से भी बड़ी जीत दर्ज की है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को भाजपा का गढ़ कहा जाता है। यह गढ़ इस बार भाजपा ने नामांकन वापसी के दिन ही जीत लिया था। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने नोटा को समर्थन देने का ऐलान किया था।

परिणामों में भाजपा के शंकर लालवानी को 11,75,092 वोट से जीत मिली। ये जीत देश में सबसे बड़ी है। इंदौर सीट वर्ष 1989 से भाजपा के कब्जे में है। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सुधीर गुप्ता ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। हर बार उन्होंने जीत का अंतर बढ़ाया है। 2014 में गुप्ता 3.03 लाख से, 2019 में 3.76 लाख मतों जीते थे। इस बार उन्होंने जीत के साथ ही अपना रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया हैं। धार-महू लोकसभा सीट पर भी भाजपा को इतिहास की सबसे बड़ी जीत मिली है। भाजपा को 55.75 व कांग्रेस को 40.4 प्रतिशत मत मिले। आठ विधानसभा में से तीन पर कांग्रेस गंधवानी, कुक्षी व मनावर से बढ़त मिली तो भाजपा पांच विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर, धरमपुरी, धार, बदनावर व महू से बढ़त मिली।
देवास-शाजापुर संसदीय सीट पर भाजपा के महेंद्रसिंह सोलंकी ने कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय को हराया। सोलंकी वर्ष 2019 में सांसद बने थे। सोलंकी इस चुनाव में पिछला रिकाॅर्ड तोड़ 4,25,265 मतों से जीते और दूसरी बार सांसद बने। खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल ने कांग्रेस के पोरलाल खरते को हराया है। पटेल की यह लगातार दूसरी जीत है। हालांकि पिछली जीत से करीब 67 हजार वोटों का अंतर कम रहा।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button