अंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

Bhopal Election Result LIVE: विदिशा में श‍िवराज 04 लाख से ज्यादा मतों से आगे, सिंधिया भी बड़ी जीत की ओर, दिग्विजय पिछड़े

Bhopal, Guna, Sagar, Vidisha, Rajgarh, Hoshangabad, Betul Election Result 2024 LIVE Updates: मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, सागर की सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों पर मुख्‍य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है। इन सीटों में से भी गुना, राजगढ़ और विदिशा सबसे हॉट सीट हैं। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्‍गज चुनाव मैदान में हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक विदिशा सीट पर शिवराज बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। सिंधिया भी गुना में भाजपा का परचम लहराने जा रहे हैं। दूसरी तरफ, दिग्‍विजय सिंह अपने गढ़ में पिछड़ गए हैं। उनके राजनीतिक करियर के लिए यह परिणाम एक प्रकार से निर्णायक हो सकता है। यहां देखें भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल सीटों के परिणाम का हर लेटेस्‍ट अपडेट।

MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE Counting
4 June 2024
4 June 2024
12 : 28 : 59 PM
Vidisha Election Result 2024 LIVE: शिवराज की लीड और बढ़ी, 426732 मतों से आगे
Vidisha Election Result 2024 LIVE: विदिशा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की बढ़त का अंतर लगतार बढ़ रहा है। अब तक की स्थिति में शिवराज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 426732 मतों से आगे हैं। शिवराज को 573365 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा 146633 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

4 June 2024
12 : 28 : 58 PM
Bhopal Election Result 2024 LIVE: भोपाल में भाजपा के आलोक शर्मा 139645 मतों से आगे
Bhopal Election Result 2024 LIVE: भोपाल लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के आलोक शर्मा ने 139645 मतों की बढ़त बना ली है। आलोक शर्मा को 321788 मत प्राप्‍त हुए, वहीं कांग्रेस के अरुण श्रीवास्‍तव को 182143 मत म‍िले।

4 June 2024
12 : 22 : 24 PM
Sagar Election Result 2024 LIVE: सागर भाजपा की लता वानखेड़े 201110 मतों से आगे
Sagar Election Result 2024 LIVE: सागर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लता वानखेड़े 123903 201110 मतों से आगे हैं। लता वानखेड़े को 214183 मत मिले। वहीं कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को 144565 मत मिले हैं।

4 June 2024
12 : 18 : 43 PM
Hoshangabad Election Result 2024 LIVE: होशंगाबाद से भाजपा के दर्शन स‍िंह 191597 मतों से आगे
Hoshangabad Election Result 2024 LIVE: होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के दर्शन स‍िंह 191597 मतों से आगे चल रहे है। दर्शन स‍िंह को 354834 मत म‍िले, वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को 163237 मत म‍िले।

4 June 2024
12 : 16 : 17 PM
Guna Election Result 2024 LIVE: बड़ी जीत की ओर सिंधिया
Guna Election Result 2024 LIVE: गुना संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अब तक की स्थिति में उनकी बढ़त 342234 मतों की हो चुकी है। उन्हें 570583 वोट मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को 228349 वोट मिले हैं।

4 June 2024
12 : 00 : 57 PM
Rajgarh Election Result 2024 LIVE: राजगढ़ में रोडमल नागर 28730 मतों से आगे, द‍िग्‍व‍िजय पीछे
Rajgarh Election Result 2024 LIVE: राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के रोडमल नागर ने 28730 मत से आगे चल रहे है। नागर को 224083 मत म‍िले, वही द‍िग्‍व‍िजय स‍िंह को 195353 मत प्राप्‍त हुए है।

4 June 2024
12 : 00 : 14 PM
Bhopal Election Result 2024 LIVE: भाजपा के आलोक शर्मा 123051 मतों से आगे
Bhopal Election Result 2024 LIVE: भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की बढ़त 123051 मतों की हो गई है। अब तक की स्थिति में उन्हें 264052 वोट मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव 141001 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

4 June 2024
11 : 55 : 32 AM
Guna Election Result 2024 LIVE: सिंधिया 286722 मतों से आगे
Guna Election Result 2024 LIVE: गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की बढ़त 286722 मतों की हो गई है। सिंधिया को अब तक 482488 वोट मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह 195766 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

4 June 2024
11 : 52 : 14 AM
Hoshangabad Election Result 2024 LIVE: होशंगाबाद से भाजपा के दर्शन स‍िंह 140988 मतों से आगे
Hoshangabad Election Result 2024 LIVE: होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के दर्शन स‍िंह 140988 मतों से आगे चल रहे है। दर्शन स‍िंह को 265446 मत म‍िले, वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को 265446 मत म‍िले।

4 June 2024
11 : 50 : 52 AM
Vidisha Election Result 2024 LIVE: विदिशा में शिवराज 326935 मतों से आगे
Vidisha Election Result 2024 LIVE: विदिशा में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 326935 मतों से आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक 434208 वोट मिले हैं, वहीं दूसरे नंबर पर चल रहे कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को 107273 वोट मिले हैं।

4 June 2024
11 : 43 : 35 AM
Bhopal Election Result 2024 LIVE: सीहोर में मतगणना स्थल पहुंचे भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा
Bhopal Election Result 2024 LIVE: भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा सीहोर में मतगणना स्थल पर पहुंचे। सीहोर विधानसभा क्षेत्र भोपाल संसदीय सीट के अंतर्गत आता है।

4 June 2024
11 : 39 : 35 AM
Vidisha Election Result 2024 LIVE: शिवराज सिंह करीब 03 लाख मतों से आगे
Vidisha Election Result 2024 LIVE: विदिशा सीट पर प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह की बढ़त 03 लाख मतों के करीब पहुंच गई है। शिवराज सिंह चौहान को अब तक 397836 वोट मिले हैं और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 298530 मतों से आगे हैं। कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को 99306 वोट मिले हैं।

4 June 2024
11 : 35 : 31 AM
Betul Election Result 2024 LIVE: बैतूल से दुर्गादास उइके 166465 मत से आगे
Betul Election Result 2024 LIVE: बैतूल संसदीय क्षेत्र में भाजपा के दुर्गादास उइके ने 166465 मतों की बढ़त बना ली है। उइके को 335083 मत म‍िले, वहीं कांग्रेस के रामू टेकाम को 168618 प्राप्‍त हुए है।

4 June 2024
11 : 33 : 05 AM
Bhopal Election Result 2024 LIVE: आलोक शर्मा लगभग 98 हजार मतों से आगे
Bhopal Election Result 2024 LIVE: भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा 210889 मतों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 97969 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव हैं, जिन्हें 112920 वोट मिले हैं।

4 June 2024
11 : 28 : 25 AM
Guna Election Result 2024 LIVE: सिंधिया लगभग ढाई लाख मतों से आगे
Guna Election Result 2024 LIVE: गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अपनी बढ़त मजबूत करते जा रहे हैं। अब तक की स्थिति में सिंधिया को 402204 मत मिले हैं और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह से 242468 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 June 2024
11 : 24 : 35 AM
Vidisha Election Result 2024 LIVE: 268625 मतों तक पहुंची शिवराज की बढ़त
Vidisha Election Result 2024 LIVE: विदिशा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अब तक की स्थिति में उनकी बढ़त 268625 मतों की हो चुकी है। शिवराज सिंह चौहान को 360280 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा 91655 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

4 June 2024
11 : 23 : 36 AM
Sagar Election Result 2024 LIVE: सागर भाजपा की लता वानखेड़े 123903 मतों से आगे
Sagar Election Result 2024 LIVE: सागर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लता वानखेड़े 123903 मतों से आगे हैं। उन्हें 214183 मत मिले। वहीं कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को 90280 मत मिले हैं।

4 June 2024
11 : 15 : 34 AM
Hoshangabad Election Result 2024 LIVE: होशंगाबाद से भाजपा के दर्शन स‍िंह 97046 मतों से आगे
Hoshangabad Election Result 2024 LIVE: होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के दर्शन स‍िंह 97046 मतों से आगे चल रहे है। दर्शन स‍िंह को 181832 मत म‍िले, वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को 84786 मत म‍िले।

4 June 2024
11 : 12 : 14 AM
Rajgarh Election Result 2024 LIVE: दिग्विजय सिंह 25 हजार से वोटों से पीछे
Rajgarh Election Result 2024 LIVE: राजगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 25543 मतों से पीछे चल रहे हैं। अब तक की स्थिति में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर 149310 मतों के साथ सबसे आगे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह को 123767 मत मिले हैं।

4 June 2024
11 : 09 : 27 AM
Betul Election Result 2024 LIVE: बैतूल से दुर्गादास उइके 144218 मत से आगे
Betul Election Result 2024 LIVE: बैतूल संसदीय क्षेत्र में भाजपा के दुर्गादास उइके ने 144218 बढ़त बना ली है। उइके को 281759 मत मिल, वहीं कांग्रेस के रामू टेकाम को 137541 प्राप्‍त हुए है।

4 June 2024
11 : 06 : 20 AM
Bhopal Election Result 2024 LIVE: भाजपा के आलोक शर्मा 68802 मतों से आगे
Bhopal Election Result 2024 LIVE: भोपाल सीट पर भाजपा आलोक शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक की स्थिति में उनकी बढ़त 68802 मतों की हो गई है। आलोक शर्मा को 162463 मत प्राप्‍त हुए, वहीं कांग्रेस के अरुण श्रीवास्‍तव को 93661 मत प्राप्‍त हुए हैं।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button