Breaking News

आज रिलीज होगा Android 15 Beta 2, यूजर्स को दी जा रही है ये सलाह

दिग्गज टेक कंपनी Google का एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट 2024 (Google I/O 2024) शुरू हो गया है और अपने दो दिवसीय इस मेगा इवेंट में एंड्रायड यूजर्स के लिए बहुत कुछ खास होने वाला है। हालांकि यूजर्स को बेसब्री से इंतजार Android 15 Beta 2 का है, जिसे आज रिलीज किया जाएगा। गूगल की ओर से पहले ही जानकारी दी जा चुकी है कि आज 15 मई 2024 को Android 15 Beta 2 रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि कई स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कंपनियां अपने स्मार्टफोन डिवाइस के लिए Android 15 Beta 1 अपडेट रिलीज कर चुके हैं। इन कंपनियों में OnePlus 12, realme 12 Pro+, Nothing Phone (2a) जैसे स्मार्टफोन का नाम भी शामिल है।

पहला दिन AI और जेमिनी पर फोकस
Google का ‘एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट 2024’ पहले दिन अपकमिंग एआई फीचर्स और जेमिनी पर केंद्रित रहा था। अब आज Android 15 Beta 2 को लेकर बड़ा ऐलान किया जाएगा। Android 15 Beta 2 ओएस में अपडेट के साथ बीटा यूजर्स के लिए क्या खास फीचर्स है, इसे लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

अपडेट में आ रही ये दिक्कत
गूगल की ओर से Android 15 beta 1 पेश किया जा चुका है। हालांकि अपडेट को लेकर अभी तक कई स्मार्टफोन यूजर को परेशानी आ रही है। अपडेट के साथ यूजर्स को बग की परेशानी आ रही है। ऑरिजनल इक्विप्टमेंट मैन्यूफैक्चरर को कब रिलीज किया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई अपडेट जानकारी नहीं है। हालांकि यह माना जा रहा है कि गूगल के पिक्सल डिवाइस को यह अपडेट सबसे पहले मिलेगा।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button