छत्तीसगढरायपुरशिक्षा

आज दोपहर 12.30 बजे घोषित होंगे छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम, ऐसे चेक करें…

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब साढ़े छह लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया है। सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम आज गुरुवार 9 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी करेगा।

मंडल की सचिव पुष्‍पा साहू ने रिजल्‍ट घोषणा को लेकर जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि छत्‍तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट जारी होने के बाद सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in या results.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024: पिछले साल 10 मई को जारी हुए थे रिजल्‍ट

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024: पिछले साल 10वीं की परीक्षा दो मार्च से 24 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा एक से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके बाद रिजल्ट 10 मई को जारी किया गया था।

9 May 2024 9 : 27 : 59 AM

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024: लोकसभा चुनाव की वजह से बोर्ड परीक्षा जल्‍द हुए थे समाप्‍त

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024 : इस बार लोकसभा चुनाव के कारण इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा भी जल्द समाप्त की गई थी। 10वीं की परीक्षा दो से 21 मार्च तक हुई। वहीं 12वीं की परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च तक हुई।

9 May 2024 9 : 11 : 0 AM

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024: दो चरणों में हुआ 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024: इस साल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो चरणों में हुआ है। पहले चरण में 23 मार्च और दूसरे चरण में 14 अप्रैल तक मूल्यांकन किया गया। इसके लिए प्रदेश में कुल 36 केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन कार्य में लगभग 18 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। 

9 May 2024 8 : 40 : 23 AM

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024 : माशिमं सचिव जारी करेंगी परीक्षा परिणाम

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024: छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की अध्‍यक्ष व सचिव आज दोपहर 12.30 बजे माशिमं कार्यालय में परिणाम घोषित करेंगी।

9 May 2024 8 : 26 : 08 AM

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024 : रिजल्‍ट से पहले बढ़ी छात्रों की धड़कनें

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024 : छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल आज दोपहर 12.30 बजे 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट जारी करेगा। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ 10वीं, 12वीं के करीब छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। 

8 May 2024 9 : 09 : 44 PM

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024 : सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, कहा- असफल छात्र न हों निराश

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड (सी.जी बोर्ड) 2024 : गुरुवार को आने वाले सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को अग्रिम बधाई दी है, साथ ही कहा है कि अगर किसी कारण कोई बच्चे नंबर की दौड़ में उतने आगे नहीं भी बढ़ पाए हों, तो चिंता की बात नहीं है। निराश होने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ है। जीवन में सदैव आगे बढ़ें।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button