Breaking News

BSP ने नौवीं सूची में अमेठी सहित तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, इन पर लगाया दांव

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में अमेठी, आजमगढ़ व संतकबीरनगर की सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। पार्टी ने अमेठी से रवि प्रकाश मौर्या, संतकबीर नगर से सैय्यद दानिश व आजमगढ़ से सबीहा अंसारी पर दांव लगाया है।

आजमगढ़ से बदला प्रत्याशी
बसपा ने आजमगढ़ से अपना प्रत्याशी नामांकन शुरू होने से एक पहले बदल दिया। पहले आजमगढ़ से पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को मैदान में उतारा था। अब उनको सलेमपुर से चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब आजमगढ़ से महिला प्रत्याशी सबीहा अंसारी पर दांव लगाया है।

कांग्रेस में रही हैं सबीहा अंसारी
32 वर्षीय शबीहा अंसारी आजमगढ़ शहर के पहाड़पुर इलाके में रहती हैं। वह पहली बार कोई चुनाव लड़ने जा रही हैं। वह इससे पहले कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। साल 2018 से 2022 तक वह कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। अब वह बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही हैं। उनका सामना भाजपा के आजमगढ़ से प्रत्याशी व मौजूदा सांसद दिनेश लाल यादव व सपा के धर्मेंद्र यादव से होगा।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button