छत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़रायपुर

बिलासपुर में पड़ने लगी प्रचंड गर्मी, अबकी बार, 40 पार…

सूर्य के तेवर तेज हो गए हैं। आसमान से बादलों के छंटते ही प्रचंड गर्मी का अहसास होने लगा है। 10 दिन बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के पार चला गया। गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। धूप से बचने लोग छांव की तलाश कर रहे थे, तो वहीं कुछ सड़क किनारे शीतल पेय का आनंद उठाते नजर आए। बुध को भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

शहर में दिन और रात के तापमान में वृद्धि का क्रम बना हुआ है। 11 अप्रैल के बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रात में भले ही मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है, किंतु दिन में गर्मी का सिलसिला बना हुआ है। अप्रैल मास की शुरुआत के साथ तापमान पहले दिन 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होने लगी। पांच अप्रैल को पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठीक दूसरे दिन छह अप्रैल को मामूली गिरावट आई, फिर भी तापमान 40.4 डिग्री था।

नतीजा तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ पारा 30.4 डिग्री पर आ गया। धरती पर ठंडी का अहसास होने लगा। करीब पांच दिनों तक तापमान 30 और 35 डिग्री के बीच बना रहा। उसके बाद फिर से गर्मी ने यू टर्न लिया। परिणाम यह कि मंगल को अबकी बार फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अभी गर्मी और तेज होगी। फिलहाल इस सप्ताह राहत की उम्मीद कम है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button