Breaking Newsखेलछत्तीसगढतकनीकीरायपुर

छत्‍तीसगढ़ में चार वर्ष बाद आज खेल अलंकरण

छत्‍तीसगढ़ में चार वर्ष बाद खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को खिलाड़ियों का सम्मान होगा। राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में पूर्वान्ह 11 बजे सीएम साय राज्य खेल अलंकरण समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे।

बताते चलें कि कांग्रेस शासनकाल में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। राज्य में भाजपा की सरकार के बनने के बाद इसे फिर से शुरू करने की घोषणा की गई थी। राज्य शासन की ओर से वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए छह, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए छह, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए दो, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button