Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंराजनीतीराज्यराष्ट्रीय

‘UNSC का स्थाई सदस्य बने भारत’, फ्रांस ने खुले मंच से किया समर्थन; चीन-पाक को लगेगी मिर्ची

India In UNSC फ्रांस ने यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त महासभा में कहा कि जर्मनी जापान भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए। वर्तमान में सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य है। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वैश्विक शांति और विकास के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार आवश्यक है।

HIGHLIGHTS

  • जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए: फ्रांस
  • वैश्विक कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षा के अनुरूप होनी चाहिए: पीएम मोदी

वॉशिंगटन: India UNSC Membership:- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर बातचीत हो रही है। फ्रांस ने स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है।

मैक्रों ने बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त महासभा में कहा, हमारे पास एक सुरक्षा परिषद है, जिसे हमें और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है। फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है। जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button