खेलराष्ट्रीय

MS Dhoni in IPL 2025: क्या बतौर अनकैप्ड प्लेयर CSK में बने रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी… BCCI ने लिया फैसला, तो बदल जाएगी कमाई

43 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर अटकलों का दौर जारी है। ऑक्शन से पहले टीमों को रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करना है, इसलिए CSK में भी हड़बड़ाहट है।

HighLights

  1. MS ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास
  2. 2024 में संन्यास के बाद पांच साल पूरे होने जा रहे हैं
  3. अनकैप्ड प्लेयर में लेने की घोषणा कर सकता है BCCI

अगले साल होने वाले आईपीएल (IPL 2025) के लिए फैंस के बीच अभी से चर्चा शुरू हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) यह आईपीएल खेलेंगे? क्या माही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ बने रहेंगे या टीम बदलेंगे?

इस बीच, अनकैप्ड प्लेयर को लेकर ताजा अपडेट आया है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर वाला नियम एक बार फिर लागू कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी को रिटेन करना आसान होगा। और तो और, इसके लिए फ्रेंचाइजी को मोटी रकम भी खर्च नहीं करना होगी।

अनकैप्ड प्लेयर की श्रेणी आए, तो CSK का फायदा

यदि अनकैप्ड प्लेयर की श्रेणी में आने के बाद धोनी चेन्नई की टीम में बने रहते हैं, तो इससे टीम को फायदा होगा। पिछली बार सीएसके ने 22 करोड़ देकर धोनी को रिटेन किया था। नई व्यवस्था के तहत सिर्फ 4 करोड़ रुपए खर्च करना होंगे।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button