Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढधर्मनई दिल्लीबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराज्यरायपुर

Sawan 2024: सावन में बिल्कुल भी न पहनें इन रंगों के कपड़े, शिव जी से जुड़ी है मान्यता

सावन के महीने में भगवान शिव प्रसन्न हो जाए, तो भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में कुछ चीजों को करना वर्जित है। इस पवित्र महीने में पहने जाने वाले कपड़ों को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। सावन के महीने में सभी नियमों का सच्चे मन से पालन करना चाहिए।

HIGHLIGHTS

  1. सावन के महीने में हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए।
  2. पूजा-पाठ, त्योहार में कुछ रंगो को पहनना वर्जित है।
  3. सावन में भूलकर भी काला रंग नहीं पहनना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर :- Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है, जिसकी समाप्ति 19 अगस्त को होगी। जब भी कोई त्योहार आता है, तो हम उसके मुताबिक वस्त्र धारण करते हैं।

ऐसे में हम आपको आज उन रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप सावन के महीने में पहन सकते हैं। सावन के दौरान कुछ खास रंगों का प्रयोग किया जाता है। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिन्हें पहनने से भगवान शिव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

यह अशुभ माने जाते हैं। पूजा-पाठ या त्योहार पर इन रंगों को पहनना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि सावन में किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

काले रंग के कपड़े
सावन में भूलकर भी काला रंग नहीं पहनना चाहिए। वैसे तो किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में काला रंग ना पहनने की सलाह दी जाती है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा-पाठ करना अशुभ होता है, इसलिए इसे पहनना वर्जित माना जाता है।

खाकी रंग के कपड़े
सावन के महीने में खाकी रंग के कपड़े पहनाना भी शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे रंग के कपड़े पहनने से पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता। ऐसे में सावन के महीने में खाकी रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

भूरे रंग के कपड़े
सावन के महीने में भूरे रंग के कपड़े भी नहीं पहनना चाहिए। शिव पूजा के समय इस रंग के कपड़े पहनने की मनाही होती है। यह रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है।

हरे रंग के कपड़े
सावन के महीने में हरे रंग को पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप सावन में हरा रंग पहनते हैं, तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही आप इस महीने लाल रंग के कपड़ों का उपयोग भी कर सकते हैं।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button