Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंक्रिकेटखेलनई दिल्लीमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईरायपुर

Women Asia Cup T20 2024: शुरू होने जा रहा महिला एशिया कप… जानिए कब है भारत-पाक मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल, प्लेइंग XI

एशिया कप में भारतीय महिला टीम सबसे ज्यादा सफल रही है। टीम इंंडिया ने 2022 के फाइनल में श्रीलंका को मात देकर एशिया कप जीता था। इस बार टीम की बागडोर हरमनप्रीत कौर के पास है।

HIGHLIGHTS

  1. 19 जुलाई से शुरू होगा महिला एशिया कप
  2. UAE vs नेपाल मुकाबले से होगी शुरुआत
  3. 28 जुलाई, रविवार को खेला जाएगा फाइनल

एजेंसी, कोलंबो (Women Asia Cup T20 2024):- महिला एशिया कप क्रिकेट (टी20) की शुरुआत 19 जुलाई से श्रीलंका में होने जा रही है। उसी दिन भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी होगा।

बता दें, 28 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार 8 टीमें शामिल हैं। गत चैंपियन भारत के साथ ही पाकिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड को दो गुटों में बांटा गया है।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दांबुला में खेला जाएगा। इस बार एशिया कप में दर्शकों की एंट्री फ्री रखी गई है।

  • Group-1: भारत, नेपाल, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात।

Group-2: श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड।

Women’s Asia Cup T20 2024: Full Schedule

दिनांकमैचसमय
19 जुलाई, शुक्रवारयूएई बनाम नेपालदोपहर 2:00 बजे
19 जुलाई, शुक्रवारभारत बनाम पाकिस्तानशाम 7:00 बजे
20 जुलाई, शनिवारमलेशिया बनाम थाईलैंडदोपहर 2:00 बजे
20 जुलाई, शनिवारश्रीलंका बनाम बांग्लादेशशाम 7:00 बजे
21 जुलाई, रविवारभारत बनाम यूएईदोपहर 2:00 बजे
21 जुलाई, रविवारपाकिस्तान बनाम नेपालशाम 7:00 बजे
22 जुलाई, सोमवारश्रीलंका बनाम मलेशियादोपहर 2:00 बजे
22 जुलाई, सोमवारबांग्लादेश बनाम थाईलैंडशाम 7:00 बजे
23 जुलाई, मंगलवारपाकिस्तान बनाम यूएईदोपहर 2:00 बजे
23 जुलाई, मंगलवारभारत बनाम नेपालशाम 7:00 बजे
24 जुलाई, बुधवारबांग्लादेश बनाम मलेशियादोपहर 2:00 बजे
24 जुलाई, बुधवारश्रीलंका बनाम थाईलैंडशाम 7:00 बजे
26 जुलाई, शुक्रवारपहला सेमीफाइनलदोपहर 2 बजे
26 जुलाई, शुक्रवारदूसरा सेमीफाइनलशाम 7 बजे
28 जुलाई, रविवारफाइनलशाम 7 बजे

Ind Vs Pak Women’s Asia Cup 2024 Squad

पाकिस्तान: निदा डार (कप्तान) आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नाशरा सुंधू, ओमाइमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तूबा हसन।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना संजीवन।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button