Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातछत्तीसगढझारखंडधर्मनई दिल्लीपश्चिम बंगालबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतीराज्यरायपुरराष्ट्रीय

Lord Jagannath Yatra: 45 फीट ऊंचे रथ में भगवान जगन्नाथ कल शहर में निकलेंगे

भव्य भगवान जगन्नाथ यात्रा नगर में 13 जुलाई को निकाली जाएगी। यात्रा जीवायएमसी क्लब के ग्राउंड से शुरू होगी। नया बाजार स्थित इस्कान मंदिर भगवान जगन्नाथ, बलदेव व बहन सभुद्रा के विग्रह को राजशाही अंदाज में यात्रा के प्रारंभ स्थल पर लाया जाएगा। यहां विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ कथा के बाद भगवान जगन्नाथ को रथ में विराजित कर यात्रा शुरू होगी।

HIGHLIGHTS

  1. भगवान जगन्नाथ यात्रा नगर में 13 जुलाई को निकाली जाएगी
  2. सात किलोमीटर की होगी भगवान जगन्नाथ की यात्रा
  3. आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी इस रथ यात्रा

नप्र, ग्वालियर:- इस्कान अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ के तत्वावधान में भव्य भगवान जगन्नाथ यात्रा नगर में 13 जुलाई को निकाली जाएगी। यात्रा जीवायएमसी क्लब के ग्राउंड से शुरू होगी। नया बाजार स्थित इस्कान मंदिर भगवान जगन्नाथ, बलदेव व बहन सभुद्रा के विग्रह को राजशाही अंदाज में यात्रा के प्रारंभ स्थल पर लाया जाएगा। यहां विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ कथा के बाद भगवान जगन्नाथ को रथ में विराजित कर यात्रा शुरू होगी। जो कि सात किलोमीटर का मार्ग तय कर छत्री बाजार स्थित देव गार्डन पहुंचकर 10 हजार लोगों के भंडारे के साथ यात्रा को विराम दिया जाएगा।

यात्रा में शामिल होने के लिए इस्कान से जुड़े विदेश कीर्तनकार भी आ रहे हैं। जो कि खुले वाहन कीर्तन करते हुए चलेंगे। इसके साथ भगवान जगन्नाथ यात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खीचने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। भक्तवृंद भगवान रथ के हाथों से खीचते हुए चलेंगे। जगन्नाथ यात्रा की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। भगवान जगन्नाथ यात्रा में एक लाख से अधिक भक्तों के शामिल होने का अनुमान है। नया बाजार से फूलों से सजे वाहनों में राजशाही अंदाज में भजन कीर्तन करते हुए जीवायएमसी ग्राउंड लाया जाएगा।

भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। जीवायएमसी ग्राउंड में पूजा अर्चना के बाद पं-बंगाल के कार्यकर्ताओं द्वारा निर्मित सजाए गए 45 फीट के ऊंचे हाइड्रोलिक रथ में भगवान जगन्नाथ, बलदेव व बहन सभुद्रा को विराजित किया जाएगा। यह रथ हाइड्रोलिक है। बिजली के तार अन्य कोई बाधा आने पर रथ के शिखर को हाइड्रोलिक की मदद से ऊपर नीचे किया जा सकता है।

रॉक कीर्तन बैंड कीर्तन करता हुआ रथ में आगे चलेगा
भगवान जगन्नाथ यात्रा में इस्कान से जुड़े विदेशी भक्त भी शामिल होंगे। रॉक कीर्तन बैंड अपने परंपरागत सजों के साथ कीर्तन करता हुए रथ के आगे चलेगा। इसके साथ ही स्थानीय सेवादार भी मृदंग व अन्य वाद्य यंत्रों पर हरे-कृष्णा, हरे कृष्णा का कीर्तन व नृत्य करते हुए चलेंगे। नगर में 140 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्टेज लगाकर अभिवादन किया जायेगा। भक्त यात्रा के मार्ग में आरती भी पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

यह रहेगा यात्रा का निर्धारित मार्ग
जीवायएमसी ग्राउंड से भगवान जगन्नाथ की यात्रा शाम चार बजे शुरु होकर सनातन धर्म मंदिर, जयेंद्रगंज चौ चौराहा, से दाल बाजार के लिए टर्न लेगा, यहां से राजपायगा रोड नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंच पुल, पाटनकर बाजार,दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया, नई सड़क, हनुमान चौराहा, जनकगंज, जनकगंज सिविल हास्पीटल से छत्री बाजार स्थित देव गार्डन होगी। जहां 10 हजार से अधिक भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।

इन अतिथियों को आमंत्रित किया गया
भगवान जगन्नाथ यात्रा को शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सहमति यात्रा इस्कान को प्राप्त हो चुकी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री मिलने की उम्मीद है। भगवान जगन्नाथ यात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए श्रीराम-सीता, पवनसूत, राधा-कृष्ण की झांकियां भी चलेंगी। इसके अलावा ढोल-तासे व बैंड भी यात्रा में शामिल होंगे।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button